Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भारी कर्ज के चलते घर बेच रहा था शख्स, 2 घंटे पहले अचानक जीत गया 1 करोड़ की लॉटरी
  • राष्ट्रीय

भारी कर्ज के चलते घर बेच रहा था शख्स, 2 घंटे पहले अचानक जीत गया 1 करोड़ की लॉटरी

RNS INDIA NEWS 29/07/2022
rns featured image new

तेलंगाना (आरएनएस)। लॉटरी का खेल बड़ा ही निराला होता है, जैकपॉट मिलते ही लोग एक झटके में करोड़पति बन जाते हैं। इसके लिए वे कई सालों तक अपनी किस्मत भी आजमाते हैं तब जाकर उनके हाथ जैकपॉट लगता है। लेकिन लॉटरी की एक बड़ी दिलचस्प कहानी केरल से सामने आई है जहां एक शख्स करीब 50 लाख के कर्ज में डूबा था और वह अपना सब कुछ बेचने जा रहा था और उचानक उसकी एक करोड़ की लॉटरी निकल आई।
दरअसल, यह शख्स केरल के मंजेश्वर का रहने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शख्स का नाम मोहम्मद बावा है। बावा पर रिश्तेदारों और बैंक का 50 लाख रुपये का कर्ज था। उसने अपनी दो बेटियों की शादी और व्यापार में हुए घाटे से उबरने के लिए यह कर्ज लिया था। कर्ज के चलते बावा अपने नवनिर्मित मकान को औने-पौने दाम में बेचने को तैयार था, लेकिन सौदे से ठीक 2 घंटे पहले एक करोड़ की लॉटरी लग गई।
रिपोर्ट के मुताबिक बावा ने महज 2 घंटे पहले ही लॉटरी का रिजल्ट देखा कि वह एक करोड़ रुपए जीत गए हैं। बावा पेशे से एक पेंटर है और 8 महीने पहले ही उन्होंने मकान बनवाया था जो 2 हजार स्क्वायर फीट में है। बावा ने बताया कि वह किराए के मकान में शिफ्ट होने वाले थे। परिवार में पत्नी और 5 बच्चे हैं। दो बेटियों की शादी करा दी है। बावा ने बताया कि बेटियों की शादी और घर को बनाने में वह कर्ज में डूब गए थे।
उनपर बैंकों और रिश्तेदारों के 50 लाख रुपए बकाए थे। जब बावा को किसी की मदद नहीं मिली तो उन्होंने उडुपी जिले के होसंगादी गांव में एक एजेंसी से लॉटरी टिकट खरीदा। जिस दिन उनके घर की डील पक्की होनी थी उसी दिन लॉटरी का रिजल्ट आया। बावा को पता चला कि उनकी लॉटरी लग चुकी है और वह 1 करोड़ जीत चुके है। इस खबर को सुनते ही बावा ने घर बेचने की डील को कैंसिल कर दी।
फिलहाल लॉटरी के नतीजे के बाद बावा ने अब अपने घर को न बेचने का फैसला किया है। उनके घर में खुशी का माहौल है। टैक्स के बाद उन्हें करीब 63 लाख रुपये मिलेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संसद में तीखी नोंकझोंक, सोनिया गांधी स्मृति ईरानी को बोलीं-डोंट टाक टू मी
Next: रक्षा मंत्री राजनाथ को बताईं गोल्फ मैदान सहित रानीखेत की समस्याएं

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.