Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भारी बारिश में रिहायशी मकान ध्वस्त
  • अल्मोड़ा

भारी बारिश में रिहायशी मकान ध्वस्त

RNS INDIA NEWS 14/07/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, वहीं भारी बारिश के कारण विकासखंड भैंसियाछाना के भेटाडांगी गांव में एक रिहायशी मकान ध्वस्त हो गया है। संयोग से दिन के समय घटी घटना से किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ अलबत्ता घर में रखा सामान आपदा की भेंट चढ गया।
बुधवार दिन में भारी बारिश से भेटाडांगी गांव की आनंदी देवी पत्नी स्व. दुलप राम का दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। आवासीय मकान में आनंदी देवी के अलावा उनके पुत्र बहु तथा दो बच्चे निवास करते थे। जैसे ही मकान की पिछली दीवार से पत्थर गिरने शुरू हुए सभी ने भागकर अपनी जान बचाई। मकान के निचले तल पर बंधी एक गाय तथा बकरी को चोट लग गई। तथा घर में रखा सामान आपदा की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों की मदद से जानवरों तथा बचाकुचा  सामान बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर राजस्व उपनिरीक्षक डालाकोट गिरीश जोशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण कर प्रभावितों को आर्थिक सहायता दिए जाने के लिए रिपोर्ट शासन को भेज दी। राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि प्रभावित परिवार को पड़ोसी जगदीश राम के यहां शरण दी गई है। पीड़ित को तत्काल आर्थिक सहायता मुहैया करा दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिना पुलिस सत्यापन किराएदार रखने पर 04 मकान मालिकों के हुए चालान
Next: अल्मोड़ा जिले में दर्जनों गांवों का सड़क संपर्क कटा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.