Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा जिले में दर्जनों गांवों का सड़क संपर्क कटा
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिले में दर्जनों गांवों का सड़क संपर्क कटा

RNS INDIA NEWS 14/07/2023
rns featured image new

लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मुश्किल में लोग

अल्मोड़ा। नगर समेत जनपद के विभिन्न हिस्सों में विगत 06 दिनों से बारिश का सिलसिला चला है। गुरुवार को सुबह से ही शाम तक लगातार बारिश रही। बरसात ने जनजीवन प्रभावित किया है। अधिसंख्य गांवों का सड़क संपर्क कट गया है, क्योंकि सड़कों पर बारिश कहर बनकर बरपी है। जिले में करीब 15 सड़कें मलबा गिरने से आवाजाही के लिए बंद हो चली हैं। जिले में बारिश सड़कों पर भारी पड़ रही है। जगह-जगह सड़कों पर मलबा पसरने, गड्ढों में तलैया बनने से आवाजाही में बड़ी दिक्कतें पैदा हो गई हैं। लोग मुश्किल से सफर करने को मजबूर हैं। इधर जिले में एक राज्य मार्ग व 14 आंतरिक मोटर मार्ग जगह-जगह मलबा गिरने से बंद हो गए हैं। इनमें वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। इस कारण बड़ी संख्या में गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है।

ये सड़कें हैं बंद
राज्य मार्ग भिकियासैंण-देघाट-बूंगीधार-महलचौरी तथा ग्रामीण मोटरमार्ग बिल्लेख-चापड़-हिड़ाम, सौधार-पनुवाद्योखन, पत्थरखोल-महरगांव, पीपना-रणकुना, चमकना-अधे, हिनौना-काने-खलपाती, गोलूछीना-श्रीखेत-भीतारकोट, ज्वारनैणी-बकस्वाड, दन्योली-चौकुना, थाणा-मटेना, खूंट-काकड़ीघाट, जालली सनणा-महरटाना, उडालीखान-भेल्टगांव व मनियाचौना-भन्टी मोटरमार्ग बंद हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारी बारिश में रिहायशी मकान ध्वस्त
Next: भारत चला चांद की ओर, चंद्रयान-3 की सफल लांचिंग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.