Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भारी बारिश की चेतावनी पर जिलाधिकारी ने दिए एहतियाती निर्देश
  • अल्मोड़ा

भारी बारिश की चेतावनी पर जिलाधिकारी ने दिए एहतियाती निर्देश

RNS INDIA NEWS 20/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिले में मानसून सक्रिय होते ही प्रशासन ने एहतियात बरतने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा समय-समय पर उत्तराखंड के लिए मौसम संबंधी चेतावनियां जारी की जाती हैं। इन चेतावनियों के आधार पर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून द्वारा सभी जिलों की इकाइयों को सजग और सतर्क रहने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि भारी वर्षा की चेतावनी की स्थिति में विशेष रूप से उन विद्यालयों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, जहां छात्र-छात्राओं को विद्यालय पहुंचने के लिए नदी-नालों या जलधाराओं को पार करना पड़ता है और जहां पुल आदि की व्यवस्था नहीं है। ऐसी परिस्थितियों में किसी भी अवांछित घटना से बचाव के लिए यह आवश्यक है कि बच्चों को ऐसे जोखिम भरे मार्गों से स्कूल जाने के लिए बाध्य न किया जाए। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 22 (एच) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को मानसून सत्र के दौरान अपने क्षेत्र में संचालित ऐसे सरकारी, अशासकीय अथवा निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) में, जहां सुरक्षित आवागमन संभव न हो, आवश्यकतानुसार अवकाश घोषित करने के लिए अधिकृत किया गया है। इसके साथ ही यह निर्देश भी दिया गया है कि खंड शिक्षा अधिकारी अवकाश संबंधी सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, अल्मोड़ा को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए टेलीफोन नंबर 05962-237874 / 237875, मोबाइल नंबर 7900433294 और ई-मेल आईडी ddmo.alm@gmail.com पर तत्काल जानकारी भेजनी होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रतिकर नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मोटर मार्ग किया बंद
Next: 25 जून से देहरादून में होगी नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप, जुटेंगे 20 एशियाई देशों के खिलाड़ी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.