Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भारी बारिश के बीच निलंबित पुलिसकर्मी की पत्नी ने दिया धरना
  • देहरादून

भारी बारिश के बीच निलंबित पुलिसकर्मी की पत्नी ने दिया धरना

RNS INDIA NEWS 02/08/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड पुलिसकर्मियों के परिजनों ने प्रेस वार्ता कर ग्रेड पे 4600 किए जाने की मांग उठाई थी, जिसके बाद अनुशासनहीनता का हवाला देकर तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। सस्पेंड किए जाने से नाराज पुलिसकर्मी कुलदीप भंडारी की पत्नी आशी भंडारी ने अपने बच्चों के साथ गांधी पार्क के गेट पर भारी बारिश के बीच धरना दिया। इस दौरान मौके पर कई पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें गाड़ी में बैठने का भी आग्रह किया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। निलंबित किए गए पुलिसकर्मी की पत्नी आशी भंडारी का कहना है कि जब तक उनके पति की बहाली नहीं की जाएगी, तब तक वो वहां से नहीं जाएंगी। उन्होंने कहा कि स्वयं सरकार ने पुलिसकर्मियों के 4600 ग्रेड पे दिए जाने की बात कही थी, लेकिन ये सिर्फ घोषणा ही रह गई। उन्होंने सवाल किया कि उत्तराखंड के डीजीपी ने फेसबुक पर जो लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। क्या वो अनुशासनहीनता के दायरे में नहीं आता? आशी भंडारी ने कहा कि, पुलिसकर्मियों के परिजनों तो उन्हीं लोगों ने भटकाया है। यदि ग्रेड पे की मांग करना हमारे लिए अनुशासनहीनता है तो बाकी अधिकारियों के लिए भी अनुशासनहीनता मानी जाए। उन्होंने कहा कि वो इसके विरोध में अनिश्चितकालीन धरना देंगी। उन्होंने कहा कि हालात अब ऐसे हो गए हैं वो अपनी मर्जी से श्रीनगर अपने मायके भी नहीं जा सकती हैं, क्योंकि तानाशाही इतना हावी हो चुकी है कि आप ना कुछ बोल सकते हैं और ना ही कुछ कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शासन जितना दबाव उनपर बना रहा है, इतना दबाव यदि 4600 रुपये ग्रेड पे पर बनाया जाता तो स्थिति कुछ और होती।
इस दौरान उन्होंने साफ किया कि जिस तरह से केवल आंदोलन की बात कहने पर उनके पति को सस्पेंड कर दिया गया वो ठीक नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने स्वयं चुनाव से पहले पुलिसकर्मियों को 4600 ग्रेड पे दिये जाने की घोषणा की थी, तो अभी तक इसका जीओ जारी क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि 7 अगस्त को पूरे 13 जनपदों से पुलिसकर्मियों के परिजन गांधी पार्क में धरना देने पहुंचेंगे। वहीं काफी देर बारिश में भीगने के बाद एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और उन्हें अपने साथ बातचीत के लिए ले गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा में मिली लापता ब्रांच मैनेजर की कार
Next: छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर भेज दिया कोचिंग संस्थान के व्हाट्सएप पर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.