Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भारत शुद्धिकरण यात्रा पहुंची अल्मोड़ा, मार्ग में हुआ भव्य स्वागत
  • अल्मोड़ा

भारत शुद्धिकरण यात्रा पहुंची अल्मोड़ा, मार्ग में हुआ भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 09/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। भारत शुद्धिकरण यात्रा शुक्रवार को चितई गोलू देवता के धाम से होते हुए अल्मोड़ा पहुंची। जागेश्वर धाम से आरंभ हुई यह यात्रा अपने तृतीय दिवस में नगर पहुंची, जहां विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा, जयघोष और स्वागत के साथ यात्रा का अभिनंदन किया। यात्रा मार्ग में बड़ी संख्या में सनातन परंपरा से जुड़े अनुयायी और स्थानीय लोग शामिल रहे। अल्मोड़ा पहुंचने पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जगद्गुरु चित्रगुप्ताचार्य डॉ. स्वामी सच्चिदानन्द महाराज ने कहा कि भारत शुद्धिकरण यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रव्यापी जनजागरण के माध्यम से समाज को एकजुट करना है। उन्होंने अपने संबोधन में देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज को विभाजित करने वाली प्रवृत्तियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है और राष्ट्रहित में सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए। स्वामी सच्चिदानन्द महाराज ने अपने वक्तव्य में धार्मिक और सांस्कृतिक समरसता की बात रखते हुए कहा कि सनातन परंपरा में कभी जाति या वर्ग के आधार पर भेदभाव नहीं रहा है। उन्होंने भगवान राम और भगवान कृष्ण के उदाहरणों के माध्यम से समाज में एकता और समानता के संदेश को रेखांकित किया। उन्होंने यह भी कहा कि देश और समाज को कमजोर करने वाली मानसिकताओं से सावधान रहना समय की आवश्यकता है। सभा में उन्होंने यह संकल्प दोहराया कि जीवन पर्यंत धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के लिए प्रयास जारी रहेंगे। उनके संबोधन के दौरान उपस्थित लोगों ने यात्रा के उद्देश्य का समर्थन करते हुए जयघोष किए। भारत शुद्धिकरण यात्रा के अल्मोड़ा पहुंचने पर लालबाबा महामंडलेश्वर, चित्रगुप्त पीठ अखाड़ा वृंदावन से जुड़े साधु-संतों, जागेश्वर धाम मंदिर के पुजारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में वरुणानंद महाराज, हनुमान बाबा, महंत भंडारी, सुरेश चंद गहतौड़ी, राजू बोरा, नितिन पंत, आचार्य बलवंत रावत, रमेश तिवारी, मोहन रोवाली, अभिषेक पंत, गोपाल सिंह जीना, गोविंद गोस्वामी, प्रकाश भट्ट, अंशु भट्ट, कमल भट्ट, बसंत वल्लभ भट्ट, दीपक भट्ट, देवेंद्र सिंह नेगी, रवि नेगी, मनोज बिष्ट, शिल्पा, शिवानी पंडित, अमित मिश्र, रोहित पाठक, सुंदर चौधरी, दीपक आयुस, गोविंदा, किशन, संगीता बिष्ट, अमर बिष्ट, हेमू सहित चितई गोलू देवता मंदिर क्षेत्र के व्यापारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत ग्राम सौराल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Next: प्रशासन गाँव की ओर अभियान के तहत न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 15.48.10_11zon
  • अल्मोड़ा

दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 07.29.27
  • अल्मोड़ा

चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.