Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्रशासन गाँव की ओर अभियान के तहत न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

प्रशासन गाँव की ओर अभियान के तहत न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 09/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ की भावना के साथ प्रशासन गाँव की ओर अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया और विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अभियान के अंतर्गत विकासखंड धौलादेवी की न्याय पंचायत कलौटा, विकासखंड द्वाराहाट की न्याय पंचायत कफड़ा और ताड़ीखेत विकासखंड की न्याय पंचायत बमस्यूं में शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी और प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया। न्याय पंचायत कलौटा में आयोजित शिविर से 686 लोग विभिन्न सेवाओं और योजनाओं से लाभान्वित हुए। न्याय पंचायत कफड़ा में 515 लोगों को लाभ मिला, जबकि न्याय पंचायत बमस्यूं में 1269 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस प्रकार तीनों शिविरों के माध्यम से कुल 2470 लोगों को लाभ पहुंचाया गया। द्वाराहाट विकासखंड की न्याय पंचायत कफड़ा में आयोजित शिविर में पीएमजीएसवाई अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने प्रतिभाग किया। वहीं न्याय पंचायत कलौटा में पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष दिनेश आर्य ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और उनकी समस्याओं का त्वरित निवारण करना है। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत शुद्धिकरण यात्रा पहुंची अल्मोड़ा, मार्ग में हुआ भव्य स्वागत
Next: इग्नू ने किया एमएससी डेटा साइंस और एनालिटिक्स कार्यक्रम लांच

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अनाधिकृत हूटर लगाकर चल रहे वाहन का चालान, पुलिस ने मौके पर उतरवाया हूटर

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 15.48.10_11zon
  • अल्मोड़ा

दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनाधिकृत हूटर लगाकर चल रहे वाहन का चालान, पुलिस ने मौके पर उतरवाया हूटर
  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.