Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • भारत आसानी से 6 विकेट से जीता, सीरीज में मिली 1-0 की बढ़त
  • खेल

भारत आसानी से 6 विकेट से जीता, सीरीज में मिली 1-0 की बढ़त

RNS INDIA NEWS 17/02/2022
rns featured image new

कोलकाता। पदार्पण मैच खेल रहे रवि बिश्नोई (17 रन पर दो विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन और कप्तान रोहित शर्मा (40), आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन (35), सूर्यकुमार यादव (नाबाद 34) और वेंकटेश अय्यर (नाबाद 24) की बेहतरीन पारियों की बदौलत भारत ने वेस्ट इंडीज को बुधवार को आसानी से छह विकेट से हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
वेस्ट इंडीज ने पहले खेलते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन के विस्फोटक अर्धशतक (61)की बदौलत पहले टी-20 क्रिकेट मैच में सात विकेट पर 157 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जबकि भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 162 रन बनाकर मैच जीत लिया।
रोहित और ईशान ने पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में 64 रन की विस्फोटक ओपनिंग साझेदारी की। रोहित ने मात्र 19 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 40 रन की तूफानी पारी खेली। ईशान 42 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए जबकि विराट कोहली 13 गेंदों में 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऋषभ पंत आठ रन बनाकर टीम के 114 के स्कोर पर आउट हुए।
चार विकेट 114 रन पर गिरने के बाद सूर्य और वेंकटेश ने पांचवें विकेट के लिए 48 रन की अविजित साझेदारी कर भारत को जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया। सूर्य ने 18 गेंदों की अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया जबकि वेंकटेश ने 13 गेंदों में दो चौके और मैच विजयी छक्का लगाया।
इससे पहले भारत ने टॉस जीत कर मेहमान वेस्ट इंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया, जिसे उसने अच्छे से स्वीकार किया और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाने के बावजूद 20 ओवर में सात विकेट पर 157 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना दिया। पूरन ने चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 43 गेंदों पर 61 रन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली। उन्हें हालांकि सातवें ओवर की पहली गेंद पर भाग्य का साथ मिला। अंतरराष्ट्रीय पदार्पण कर रहे युवा लेग ब्रेक गेंदबाज रवि बिश्नोई ने लॉन्ग ऑफ पर पूरन का कैच तो पकड़ लिया, लेकिन उनके पांव बाउंड्री से टकरा गए।
फील्डिंग में दुर्भाग्यशाली रहे बिश्नोई ने हालांकि पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में गेंदबाजी से सभी को प्रसन्न किया। वह चार ओवर में 17 रन पर दो विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उनके अलावा अपना तीसरा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हर्षल पटेल ने चार ओवर में 37 रन पर दो विकेट विकेट चटकाए। वहीं भुवनेश्वर कुमार, दीपक चहर और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिया।
वेस्ट इंडीज की तरफ से ओपनर काइल मेयर्स ने भी सात चौकों की मदद से 24 गेंदों पर 31 रन की शानदार पारी खेली। वहीं कप्तान पोलार्ड ने भी अंत में दो चौकों और एक छक्के के सहारे 19 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए। रवि बिश्नोई को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 3 दिन से डॉली खन्ना का यह स्टॉक लोअर सर्किट में, 15 से ज्यादा गिरा
Next: यूपी में उच्च गुणवत्ता के नकली नोट जब्त, 2 गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.