Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • भारत की टेस्ट टीम से चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की हुई छुट्टी
  • खेल

भारत की टेस्ट टीम से चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की हुई छुट्टी

RNS INDIA NEWS 21/02/2022
rns featured image new

नई दिल्ली। भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट और टी20इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। टेस्ट टीम में पुजारा और रहाणे का नाम नहीं है। दोनों दिग्गजों ने पिछले कुछ वर्षों में क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में संघर्ष किया है। इसी वजह से उन्हें टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है।

उधर, भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को बाहर करने के बीसीसीआई के फैसले पर तंज कसते हुए कहा कि उम्मीद थी कि साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद दोनों सीनियर खिलाडिय़ों को बाहर कर दिया जाएगा।

गावस्कर ने कहा, इसकी उम्मीद थी। दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट मैचों में अगर इनमें से किसी एक ने भी शतक लगाया होता या 80-90 रन की पारी खेली होती तो बात अलग होती। हां, अजिंक्य रहाणे ने एक आकर्षक पारी खेली, लेकिन इसके अलावा जब उम्मीद की जा रही थी और जब टीम को रनों की जरूरत थी, तब उन्होंने पर्याप्त रन नहीं बनाए।

हालांकि, गावस्कर ने कहा कि पुजारा और रहाणे दोनों निश्चित रूप से भारतीय टीम में वापस आ सकते हैं, लेकिन उन्हें लगातार स्कोर करना होगा। उन्होंने कहा, वे वापसी कर सकते हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है। अगर वे बहुत अच्छी फॉर्म दिखाते हैं, रणजी ट्रॉफी के हर मैच में 200-250 का स्कोर बनाते हैं, तो वापसी निश्चित रूप से संभव है, लेकिन इस टेस्ट सीरीज के बाद इंग्लैंड में सिर्फ एक टेस्ट है और उसके बाद टी20 वर्ल्ड कप है, इसलिए हम नवंबर और दिसंबर में उनकी वापसी देखेंगे।

गावस्कर ने आगे कहा, मुझे लगता है कि समय उनके पक्ष में नहीं होगा, क्योंकि ये दोनों बल्लेबाज 35 साल के आस-पास के होंगे। अगर इन दो खाली जगहों पर युवाओं को मौका दिया गया है और अगर वे युवा इस मौके को भुना लेते हैं तो उनके (पुजारा और रहाणे) के लिए टीम में वापसी करना मुश्किल होगा। भारतीय टीम को मार्च में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब सीएसडी पर उपलब्ध होंगी होंडा हेनेस सीबी 350 और सीबी 350 आरएस
Next: श्रीनगर में जंक खा रहे बिजली के पोल

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.