Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज पर मंडराया खतरा, भारत के 2 खिलाड़ी पाए गए कोरोना पॉजिटिव
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल

भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज पर मंडराया खतरा, भारत के 2 खिलाड़ी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

RNS INDIA NEWS 15/07/2021
rns featured image new

लंदन,15 जुलाई। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। यह सीरीज नियमित समय पर शुरू होगी या नहीं कुछ भी कहना मुश्किल है। इंग्लैंड में कोरोना के मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी का असर भारतीय टीम पर भी पड़ा है। टीम इंडिया को 2 खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी मिलने के बाद दोनों खिलाडिय़ों को आइसोलेट कर दिया गया है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि टीम इंडिया में कोरोना संक्रमित खिलाडिय़ों की संख्या बढ़ सकती है। न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के बाद टीम इंडिया इन दिनों तीन हफ्ते के ब्रेक पर है। इस दौरान भारत के कई खिलाड़ी ब्रिटेन की अलग-अलग जगहों पर घूमने भी गए। इसी दौरान उनके कोरोना की चपेट में आने की आशंका की जा रही है।
ब्रिटेन में दो भारतीय खिलाड़ी कोरोना से प्रभावित हुए और अब दोनों अच्छा महसूस कर रहे हैं जिसमें से एक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दूसरे खिलाड़ी का टेस्ट 18 जुलाई को किया जाएगा तब तक उसका 10 दिन का आइसोलेशन समय पूरा हो चुका होगा। जानकारी देते हुए एक सूत्र ने कहा कि दोनों खिलाडिय़ों में कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखाई दिए, जिसके बाद उनकी कोरोना जांच कराई गई। सूत्र ने आगे कहा कि परेशान होने वाली कोई बात नहीं है, जो खिलाड़ी संक्रमित हुआ था उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद दूसरे खिलाड़ी की जांच 18 जुलाई को की जाएगी जो अभी आइसोलेट है। सूत्र से जब आगे यह पूछा गया कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद भारतीय खिलाड़ी ब्रेक पर थे क्या ऐसे में कोरोना को लेकर चिंता और बढ़ सकती है। इस सवाल के जवाब में सूत्र ने कहा, बाकी खिलाड़ी स्वस्थ हैं, उनकी नियमित अंतराल पर जांच होगी और नियमों का पालन कड़़ाई से होगा, खिलाडिय़ों की सुरक्षा हमारा सर्वोपरि उद्देश्य है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरेला महोत्सव प्रतियोगिता होगी कल, महिलाएं करेंगी प्रतिभाग
Next: राकेश झुनझुनवाला समेत 10 लोगों से सेबी ने वसूले 37 करोड़ रुपये

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.