Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हरेला महोत्सव प्रतियोगिता होगी कल, महिलाएं करेंगी प्रतिभाग
  • अल्मोड़ा

हरेला महोत्सव प्रतियोगिता होगी कल, महिलाएं करेंगी प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 15/07/2021
a88fe337-e230-413d-8d56-0e3c31308cd5

अल्मोड़ा। स्व.दानी देवी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित हरेला महोत्सव प्रतियोगिता 2021 शुक्रवार दिनांक 16.07.2021 को अपरान्ह 1.00 बजे से होटल शिखर के शाही सभागार में आयोजित किया जायेगा। यह प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा आयोजित की जाती रही है। हरेला महोत्सव प्रतियोगिता के प्रधान संयोजक आनन्द रावत ने कहा कि अल्मोड़ा जो उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक नगरी है वहां से हरेला और हरियाली का संदेश आगे बढाने का काम किया जायेगा ताकि इस पर्व को संरक्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व जो पूर्व में केवल कुमाऊँ में मनाया जाता था, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के प्रयासों से अब हरेला पर्व पूरे उत्तराखण्ड के लोक त्यौहार के रूप में मनाया जा रहा है, जिसे जन-जन तक पहुंचाने के लिये व नई पीढ़ी को इस पर्व से जोड़ने के लिये हरेला प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष अल्मोड़ा में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार रू. 4100/-, द्वितीय पुरस्कार रू. 3100/-, तृतीय पुरस्कार रू. 2100/- एवं ग्यारह सांत्वना पुरस्कार रू. 1100/- निर्णायकों द्वारा चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता उत्तराखण्ड के परम्परागत त्यौहारों को बढावा देने एवं संरक्षित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है।
आयोजक मण्डल ने अल्मोडा नगर एवं उसके आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त प्रतिभागियों से यथा समय होटल शिखर में अपरान्ह 1.00 बजे तक प्रतियोगिता में कुमाऊं परिधान व अपने हरेले के साथ सम्मिलित होने की अपील की है। प्रतियोगिता में किसी भी वर्ग (उम्र) की महिलाएं बिना किसी पंजीकरण के प्रतियोगिता स्थान पर निर्धारित समय में आकर प्रतिभाग कर सकती हैं। हरेला लेकर आने वाली महिला को ही प्रतियोगिता में सम्मिलित किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया हरेला पर्व पर आयोजित वृक्षदान कार्यक्रम में प्रतिभाग
Next: भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज पर मंडराया खतरा, भारत के 2 खिलाड़ी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.