Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • महाराष्ट्र : भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत
  • राष्ट्रीय

महाराष्ट्र : भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 24/01/2025
rns featured image new

भंडारा (आरएनएस)। महाराष्ट्र में भंडारा के जवाहर नगर में एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में शुक्रवार को विस्फोट हो गया। हादसे में पांच कर्मचारियों के मरने की आशंका जताई जा रही है और कई लोगों को घायल होने की खबर है। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे इलाके में हडक़ंप मच गया।
विस्फोट की सूचना पर तत्काल बचाव और चिकित्सा दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया है। जिला कलेक्टर संजय कोलटे ने बताया कि महाराष्ट्र के भंडारा जिले में स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में सुबह करीब 10.30 बजे विस्फोट हुआ। बचाव और चिकित्सा कर्मचारी विस्फोट स्थल पर जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं तथा दमकलकर्मी स्थिति पर काबू पाने में लगे हुए हैं।
जिला कलेक्टर ने आगे बताया कि विस्फोट के कारण छत ढह गई और कम से कम 12 लोग उसके नीचे दब गए। उनमें से दो को लोगों बचा लिया गया है और मलबा हटाने के लिए खुदाई करने वाली मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट की दुर्घटना हुई। बचे लोगों की तलाश के लिए बचाव और चिकित्सा दल तैनात हैं और बचाव कार्य जारी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। दूर से लिए गए वीडियो में फैक्ट्री से घना धुआं उठता हुआ देखा गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 16,000 कमाने वाले मिस्त्री को जीएसटी विभाग ने थमा दिया 1.96 करोड़ का डिमांड नोटिस, सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा
Next: सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट अपलोड करने वालों की तलाश तेज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • तलाड़ विद्यालय में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
  • बारिश के साथ यमुनोत्री-गंगोत्री पर भूस्खलन का सिलसिला शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.