Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भाजपाईयों ने कांग्रेसी कार्यकर्ता को पीटा, हंगामा
  • हरिद्वार

भाजपाईयों ने कांग्रेसी कार्यकर्ता को पीटा, हंगामा

RNS INDIA NEWS 14/02/2022
rns featured image new

हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मपुरी में बने मतदान केंद्र के बाहर एक कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने पर पर हंगामा खड़ा हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने खुद मौके पर पहुंचकर पुलिस से कड़ी नाराजगी जताते हुए इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता को जिम्मेदार ठहराया। इधर, तब तक भाजपाई मौके से खिसक चुके थे। घटना दोपहर बाद की है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय के बाहर भाजपाई खाने के पैकेट बांट रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ता ने पैकेट के अंदर पांच सौ रुपये का नोट होने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि मौके पर मौजूद भाजपाइयों ने उनके साथ धक्का मुक्की करते हुए मारपीट तक कर दी। इधर, यह जानकारी मिलने पर कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी खुद अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक भाजपाई मौके से चले गए थे। कांग्रेस प्रत्याशी के पहुंचने की सूचना पर शहर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत भी तुरंत पहुंच गए। कांग्रेस प्रत्याशी ने शहर कोतवाली प्रभारी के समक्ष भाजपाइयों की इस तरह की हरकत को लेकर अपना आक्रोश जताया। शहर कोतवाली प्रभारी ने उन्हें जैसे तैसे समझाबुझाकर शांत किया। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों में मारपीट हो गई थी। बाद में मामला शांत हो गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में हुआ 62.5 प्रतिशत मतदान
Next: अस्वस्थ होने के बाद भी 108 वर्षीय शांति देवी ने किया मतदान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.