Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राजनीति
  • भाजपा विधायक के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
  • राजनीति
  • हरिद्वार

भाजपा विधायक के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 22/08/2020
01

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शनिवार को हरिद्वार महानगर कांग्रेस ने भाजपा के एक विधायक के खिलाफ भगत सिंह चौक पर पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री तथा प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा के एक विधायक द्वारा डरा-धमकाकर एक महिला का काफी समय से शारीरिक शोषण किया जा रहा था। अब जबकि महिला ने विधायक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया और अपनी बच्ची का डीएनए टेस्ट कराने की सरकार से मांग की तो भाजपा सरकार ने चुप्पी साध ली है।महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के कई सांसदों तथा विधायकों पर कई तरह के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इससे इनके हौसले बुलंद हो रहे हैं। यदि इस विधायक के साथ भी सरकार ने ऐसा ही किया तो कांग्रेस बड़ा जनांदोलन खड़ा करेगी।पूर्व राज्य मंत्री नईम कुरैशी तथा रफी खान ने कहा कि कार्रवाई न होने के कारण भाजपा नेताओं के हौसले बुलंद हो रहे हैं। यदि इस बार भी ऐसा ही हुआ तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। युवा जिलाध्यक्ष अमरदीप रोशन ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने यदि जल्द ही विधायक पर कोई कार्रवाई नहीं की तो युवक कांग्रेस पूरे उत्तराखंड में धरने-प्रदर्शन करेगी तथा मंत्रियों का का घेराव करेगी।प्रदर्शन में धर्मपाल ठेकेदार, बलजीत सिंह, पूर्व विधायक रामयश सिंह, यशवंत सैनी, विशाल राठौर, पार्षद उदयवीर चौहान, रवि कश्यप, पार्षद शहाबुद्दीन, शैलेंद्र, पार्षद तहसीन अंसारी, शुभम अग्रवाल, पार्षद जफर अब्बासी, कैलाश प्रधान, दिनेश वालिया, बीएस तेजियान, जितेंद्र सिंह, संतोष पांडे, डॉ. दिनेश पुंडीर, शाहनवाज कुरैशी, पुनीत कुमार, शिव कुमार जोशी, संजय भारद्वाज, सुनील सिंह, वीरेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे।राज्य में बहू-बेटी असुरक्षितमहिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडे तथा पूर्व अध्यक्ष अंजू द्विवेदी ने कहा कि उत्तराखंड में अब बहू-बेटी असुरक्षित हो गई है। बेटी बचाओ का नारा देने वाले ही उनके दुश्मन हो गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरपीएफ अफसर बरत रहे लापरवाही
Next: कोविड-19 के मद्देनजर चुनाव आयोग ने जारी किए दिशा-निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.