Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • भाजपा नेता पर पत्नी की हत्या का केस दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

भाजपा नेता पर पत्नी की हत्या का केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/02/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। शक्तिफार्म के भाजपा नेता और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस ने विवाहिता की हत्या का केस दर्ज कर लिया है। विवाहिता का शव फंदे पर झूलता हुआ पुलिस ने बरामद किया था। विवाहिता के मायके वालों ने आरोपियों पर बेटी की हत्या की आशंका जताई थी। सोमवार को थाना बहेड़ी, जिला बरेली ग्राम भुडिय़ा कॉलोनी निवासी प्रशांत मंडल पुत्र जगदीश ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने कहा उसकी बहन अलका का विवाह अरुण बैरागी पुत्र कालीदास निवासी ग्राम गोविंदपुर पड़ागांव के साथ 11 साल पूर्व हुआ था। अरुण अक्सर उसकी बहन से मारपीट कर उस पर अनैतिक कार्य करने का दबाव बनाता था। जिसका विरोध कर अलका मायके आ जाती थी। इसके बाद भी अरुण की हरकत में कोई बदलाव नहीं आया। उन्होंने कहा करीब एक माह पूर्व अलका फिर मायके आ गई थी और उसने जान को खतरा बताते हुये ससुराल जाने से मना कर दिया था। आरोप है अरुण ने फोन कर मायके पक्ष वालों की धमकी दी। कहा बाद में अरुण, वरुण, कालीदास और वंदना घर पहुंचे। उन्होंने लिखित माफी मांगी और अलका को अपने साथ ले गये। प्रशांत के अनुसार 14 फरवरी को उसकी बहन के देवर वरुण बैरागी ने उसे फोन कर सूचना दी अलका ने आत्महत्या कर ली है। इस पर वह परिजनों के साथ अलका की ससुराल पहुंचा। अलका का शव फंखे से लटका हुआ था। उसके पैर जमीन पर टिके हुये थे। उन्होंने पुलिस को बताया अलका की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाकर खुदकुशी दर्शाने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर विवाहिता के पति भाजपा नेता अरुण बैरागी, उसके भाई वरुण, पिता कालीदास और वंदना के खिलाफ हत्या की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है। इधर, एसएसआई सुधाकर जोशी ने कहा मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फंदे पर झूलता मिला महिला का शव, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्र हरिओम की हत्या के खुलासे को एसएसपी ने दिए निर्देश
Next: विजय माल्या से बंगला खरीदने वाले सचिन जोशी को ईडी ने किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.