Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • भाईचारा एकता मंच की संयोजक समेत कई महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
  • ऊधम सिंह नगर

भाईचारा एकता मंच की संयोजक समेत कई महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

RNS INDIA NEWS 11/08/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  शक्ति विहार स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय में भाईचारा एकता मंच की संयोजक काजल गंगवार के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी लोगों का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण करने पर सभी का फूल मालाओं से स्वागत किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि भाईचारा एकता मंच की संयोजक काजल गंगवार ने महिला सशक्तिकरण के लिए उल्लेखनीय कार्य किये हैं। उनके कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और आगामी निकाय चुनाव में इसका लाभ पार्टी को मिलेगा। शर्मा ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता ऊब चुकी है। भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सरकार गरीब, मजदूर, महिला और बेरोजगारों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। महंगाई दिनों दिन आसमान छू रही है। इन्ही जनविरोधी नीतियों के चलते जनता का मोह भाजपा से भंग हो चुका है। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा की सरकार में आज महिलाएं सुरक्षित नहीं है। बेटियों से साथ सबसे अधिक जुल्म भाजपा सरकार में ही हुए हैं। शर्मा ने कहा कि मातृ शक्ति कांग्रेस के साथ जुड़कर आगामी चुनावों में भाजपा को सबक सिखायेगी और भाजपा को सत्ता से उखाड़ने फैंकने में अहम भूमिका निभायेगी। भाईचारा एकता मंच के कोषाध्यक्ष स्वामी आधार श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस में सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं। भाजपा ने जनता को सिर्फ झूठे वायदों से छलने का काम किया है। जनता अब भाजपा का असली चेहरा पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि सभी वाडों में लोगों को कांग्रेस से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जायेगा। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष सतीश कुमार, महामंत्री बाबु विश्वकर्मा, रामपाल सिह, उमेश कुमार, प्रिंस पटेल, केपी गंगवार, कपिल सिन्हा, ओमप्रकाश गंगवार, सुमन पंत, मीनू राय, संध्या, भावना, लीलावती, रेनू, सविता देवी, आरती, मीरा, सीमा, रश्मि, सरस्वती, शीला, मुन्नी, अनीता सरकार, सीमा गुप्ता आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ हाईवे डोलिया देवी में छोटे वाहनों के लिए खुला, परेशानी बरकरार
Next: हरियाणा के युवक की संदिग्ध मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.