Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भगवानपुर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
  • हरिद्वार

भगवानपुर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

RNS INDIA NEWS 04/06/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। कस्बे में गागलहेड़ी चौक स्थित अंडरपास से लेकर रायपुर गांव तक सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को गुरुवार को तहसील प्रशासन और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने हटवा दिया। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले सात लोगों के चालान भी किए गए तथा भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। गुरुवार दोपहर बाद तहसीलदार दयाराम और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अंकित राणा के नेतृत्व में संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जेसीबी और नगर पंचायत कर्मियों की मदद से सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन प्रशासनिक टीम ने अभियान जारी रखते हुए अतिक्रमण हटवा दिया। नगर पंचायत की टीम ने अतिक्रमण करने वाले सात लोगों के चालान करते हुए करीब 39 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी कि यदि सार्वजनिक भूमि या सड़क पर दोबारा कब्जा किया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान की सूचना मिलने पर भगवानपुर की विधायक भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने लोगों से सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अंकित राणा ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। साथ ही सभी को भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि कस्बे को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
Next: सल्ट में 11 किलो से अधिक गांजे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.