Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • मध्य प्रदेश
  • शाही सवारी 22 अगस्त को : भगवान श्री महाकाल छ: स्वरूपों में भक्तों को देंगे दर्शन
  • मध्य प्रदेश

शाही सवारी 22 अगस्त को : भगवान श्री महाकाल छ: स्वरूपों में भक्तों को देंगे दर्शन

RNS INDIA NEWS 22/08/2022
rns featured image new

करीब 4 लाख श्रद्धालू पहुंचेगे भगवान की सवारी के दर्शन के लिए अन्य शहरों से उज्जैन

उज्जैन (आरएनएस)। भगवान श्री महाकालेश्वर की श्रावण-भाद्रपद माह में निकलने वाली सवारी के क्रम में छठीं एवं शाही सवारी सोमवार को अपरांह 4 बजे नगर भ्रमण पर निकलेगी। सवारी में रजत जडि़त पालकी में भगवान श्री महाकाल श्री चन्द्रमोलीश्वर स्वरूप में,  हाथी पर श्री मनमहेश, गरूड रथ पर श्री शिव तांडव प्रतिमा, नंदी रथ पर श्री उमा महेश जी के मुखारविंद, डोल रथ पर श्री होलकर स्टेट का मुखारविंद व बैलगाड़ी में डोल रथ पर श्री सप्तधान मुखारविंद विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि भगवान श्री महाकालेश्वर की सोमवार 22 अगस्त को शाही सवारी निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में विधिवत भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर का पूजन-अर्चन होने के पश्चात अपनी प्रजा के हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के द्वारा पालकी में विराजित भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर को सलामी देंगे।

श्री चन्द्रमोलेश्वर जी की पालकी अपने निर्धारित समय शाम 4 बजे से प्रारंभ होकर परंपरागत मार्ग कोट मोहल्ला, गुदरी चौराहा, बक्षीबाजार चौराहा, कहार वाड़ी, हरसिद्धीपाल से रामघाट पहुचेगी। सवारी में बड़ी संख्या में भजन कीर्तन पार्टियां शामिल होंगी।
रामघाट पर पूजन-अर्चन के बाद शाही सवारी रामानुजकोट, बंबई वाले की धर्मशाला, गणगौर दरवाजा, खाती समाज का श्री जगदीश मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर, कमरी मार्ग, टंकी चौराहा, तेलीवाडा, कंठाल, सतीमाता मंदिर, छत्री चौक, श्री गोपाल मंदिर पर पहुचेगी। जहाँ सिंधिया स्टेट द्वारा पररम्परानुसार पालकी में विराजित भगवान श्री चंद्रमोलीश्वर का पूजन किया जायेगा। उसके बाद सवारी पटनी बाज़ार, गुदरी चौराहा, कोट मोहल्ला, महाकाल चौराहा होते हुए पालकी मंदिर परिसर में पहुचेगी।प्रशासन ने शाही सवारी के लिए आने वाले अनुमानित 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के लिए व्यापक पैमाने पर व्यवस्थाएं की है।2 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी एवं जवान सवारी की व्यवस्था के लिए संपूर्ण सवारी मार्ग पर लगाए जाएंगे।प्रशासन के अधिकारी जोन वार पूरी व्यवस्था के लिए जिम्मेदार बनाए गए हैं।पूराने शहर का संपूर्ण यातायात व्यवस्था बदली गई है। वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित पाईट तय किए गए हें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टायर फटने से बाइक से टकराई कार, तीन भाइयों की मौत
Next: एटीएम कार्ड बदलकर रुपये उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Related Post

rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के सीएम के काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, प्रशासन में हड़कंप; पेट्रोल पंप सील

RNS INDIA NEWS 27/06/2025 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

RNS INDIA NEWS 11/11/2024 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

रीवा में स्कूल से घर जा रहे बच्चों के ऊपर गिरी मकान की दीवार, चार की मौत

RNS INDIA NEWS 04/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.