Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एटीएम कार्ड बदलकर रुपये उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदलकर रुपये उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

RNS INDIA NEWS 22/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने बुजुर्गों और महिलाओं के एटीएम कार्ड बदलकर उनके खातों से रुपये निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार सवार एक आरोपी को विभिन्न बैंकों के 17 एटीएम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया है। गिरोह में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश करने में जुटी है। 31मई को संजय शर्मा पुत्र ओम प्रकाश निवासी शिवपुरी डाकपत्थर ने चौकी डाकपत्थर को तहरीर देकर बताया कि 26 मई को उनकी पत्नी एटीएम में रुपये निकालने गई थी। तभी एटीएम के पास मौजूद दो लोगों ने उनकी पत्नी की रुपये निकालने में मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदल दिया। बाद में आरोपियों ने उनकी पत्नी के खाते से पचास हजार रुपये निकाल दिए, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। वहीं, 20 अगस्त को सुनील कुमार निवासी कल्याण पुर विकासनगर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एसबीआई के एटीएम पर रुपये निकालने गए थे। तभी दो युवक एटीएम के अंदर मिले। रुपये निकालने में मदद के नाम पर आरोपियों ने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। कुछ देर में उसके खाते से नब्बे हजार रुपये निकाल दिए। जब उनके मोबाइल फोन पर रुपये निकालने का मैसेज आया तो उन्होंने एटीएम कार्ड देखा। एटीएम कार्ड बदला हुआ मिला। इस मामले में भी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य मार्गों व अंतर्राज्यीय सीमाओं कुल्हाल, डाकपत्थर बैराज, डाकपत्थर चौकी, विकासनगर चौकी, हरबर्टपुर चौकी क्षेत्र में करीब एक सौ बीस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मुखबिर तंत्र को सतर्क किया। जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी अरुण कुमार पुत्र केहर सिंह निवासी गलिरा रोड उत्तराखंड कॉलोनी थाना सदर सहारनपुर यूपी को ढकरानी पावर हाउस के समीप घटना में प्रयुक्त कार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने सत्रह एटीएम कार्ड विभिन्न बैंकों के बरामद किये।जबकि वारदात में शामिल आरोपी नीटू पुत्र नरेश निवासी ग्राम बुड्डाखेडा थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश फरार हो गया। एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने मामले का रविवार को खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। फरार आरोपी की तलाश में टीमें अलग अलग क्षेत्रों में रवाना की गयी हैं। पुलिस की टीम में कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट, एसएसआई दीपक मैठाणी, चौकी प्रभारी डाकपत्थर अर्जुन सिंह गुसाईं, कांस्टेबल त्रेपनसिंह, कुलदीप कुमार व तेजपाल सिंह शामिल रहे।
वारदात से पहले करते हैं रेकी: गिरफ्तार आरोपी अरुण कुमार ने बताया कि वारदात से पहले वह एटीएम मशीनों के आसपास रैकी करते हैं। इस दौरान वह बुजुर्ग, महिलाओं व एटीएम की तकनीकि का कम ज्ञान रखने वालों को टारगेट करते हैं। इस दौरान लोगों की रुपये निकालने में मदद करते हैं और उनको उलझाकर रखते हैं। गुपचुप तरीके से पासवर्ड देखकर किसी बहाने पर उनका एटीएम कार्ड बदल देते हैं। जिसके बाद दूसरे एटीएम पर जाकर उनके एटीएम कार्ड से खाते में जमा रकम को निकाल लेते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शाही सवारी 22 अगस्त को : भगवान श्री महाकाल छ: स्वरूपों में भक्तों को देंगे दर्शन
Next: पछुवादुन में 135 मवेशी लंपी वायरस से संक्रमित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.