Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • जिस संविधान के आधार पर सीएम बनी उसी संविधान की हत्या कर रही ममता बनर्जी : भगत
  • नैनीताल

जिस संविधान के आधार पर सीएम बनी उसी संविधान की हत्या कर रही ममता बनर्जी : भगत

RNS INDIA NEWS 06/05/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री व भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा के लिए बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला है। भगत ने कहा है कि जिस संविधान के आधार पर ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनी हैं वह उसी संविधान की हत्या कर रही हैं। इससे अधिक निंदनीय कार्य कुछ और नहीं हो सकता। शहरी आवास विकास व संसदीय कार्य मंत्री बंशीधर भगत ने अपने बयान में कहा है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की विजय के बाद पार्टी कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों पर हमला कर रहे हैं। हत्या की जा रही है और हिंसा का तांडव चल रहा है। जिस प्रकार अराजक तत्वों को राज्य सरकार व राज्य की पुलिस का पूरा संरक्षण प्राप्त है, उससे साफ है कि इन कार्यों के पीछे ममता बनर्जी स्वयं हैं। भगत ने कहा कि बंगाल में हालात इतने खराब हैं कि हजारों की संख्या में लोग असोम पलायन कर रहे हैं। यह दृश्य देश विभाजन के समय से अधिक भयावह है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार बंगाल में भय व अराजकता का माहौल बनाकर राज करना चाहती हैं। जिसमें कोई भी उनके खिलाफ बोलने व विरोध करने की हिम्मत न कर सके। भगत ने कहा है कि भाजपा इस स्थिति को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं करेगी। हम पश्चिम बंगाल व देश हित में हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। इसी के चलते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में विगत दिवस पूरे देश में धरना देकर संविधान रक्षा की शपथ ली गई। भाजपा न अराजकता के शासन को सहन करेगी और न संविधान की हत्या होने देगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोर्ट ने किया कृषि सचिव को अवमानना नोटिस जारी
Next: कोविड-19 टीकाकरण के कार्यो में लापरवाही

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.