Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भाभी ने ननद पर तेजाब फेंका, मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

भाभी ने ननद पर तेजाब फेंका, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/07/2023
rns featured image new

रुड़की। कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावली निवासी पूनम ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका विवाह छपरौली थाना क्षेत्र बागपत उत्तर प्रदेश में हुआ था। पीड़िता का कहना है कि मंडावली में उसके बूढ़े माता-पिता हैं जो कि अक्सर बीमार रहते हैं। उन्हें देखने के लिए वह अक्सर आती जाती रहती है। पीड़िता का आरोप है कि उसका भाई तथा भाभी उसके माता-पिता का ख्याल नहीं रखते हैं। इसके कारण उसे समय-समय पर अपने माता-पिता की देखरेख के लिए मायके आना पड़ता है। पीड़िता ने बताया कि 22 जून को अपनी माता देखने के लिए आई थी। सुबह के समय वह अपनी गाय को पानी पिला रही थी। तभी उसकी भाभी उसके साथ अभद्रता करने लगी। मना करने पर वह अपने कमरे में गई और उसने तेजाब लाकर उसके चेहरे पर डाल दिया। इससे उसका चेहरा पूरी तरह से झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर उसके पिता व अन्य पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसे चिकित्सक के यहां पहुंचाया और कोतवाली में भी इस संबंध में तहरीर दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
Next: कुत्ते ने महिला और सात माह के बच्चे को काटा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.