Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरियाणा के सरपंचों ने रानीपोखरी पंचायत का विकास मॉडल देखा
  • देहरादून

हरियाणा के सरपंचों ने रानीपोखरी पंचायत का विकास मॉडल देखा

RNS INDIA NEWS 19/05/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। हरियाणा के करनाल जिले से सरपंच, पंच एवं अधिकारियों का 50 सदस्यीय दल रानीपोखरी न्याय पंचायत पहुंचा। दल के सदस्यों ने पंचायत क्षेत्र में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर उनका बारीकी से अवलोकन किया। मंगलवार को हरियाणा के 50 सरपंचों, पंच व अधिकारियों का दल रानीपोखरी पहुंचा। उन्होंने रानीपोखरी गांव में स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं, पंचायत भवन, सड़कों, जल प्रबंधन सहित अन्य जनकल्याणकारी कार्यों को देखा। भ्रमण के उपरांत रानी पोखरी पंचायत घर में आयोजित बैठक में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण सुविधाओं के विस्तार तथा पंचायत स्तर पर किए जा रहे नवाचारों पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी ने कहा कि पंचायत में सभी विकास कार्य जनसहभागिता और पारदर्शिता के साथ कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए पंचायत निरंतर प्रयासरत है। कहा कि ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी और प्रशासन के सहयोग से गांव का सर्वांगीण विकास संभव हो पाया है। एडीओ पंचायत राजेश नेगी ने कहा कि रानीपोखरी न्याय पंचायत में योजनाओं का सुनियोजित और प्रभावी क्रियान्वयन किया गया है, जिसके चलते यह पंचायत अन्य राज्यों से आने वाले प्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है। उन्होंने कहा कि यहां किए गए विकास कार्य ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक आदर्श मॉडल के रूप में सामने आ रहे हैं। हरियाणा की टीम ने कहा कि रानी पोखरी में अपनाई गई योजनाबद्ध विकास पद्धति को वे अपने-अपने क्षेत्रों में भी लागू करने का प्रयास करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला योजना के तहत प्रदेश के जनपदों को 1018 करोड़ रुपये आवंटित
Next: बेटियों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोपी पिता गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.