Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जूते खरीदने के बहाने बेटियों को लेकर प्रेमी संग फरार हुई महिला
  • हरिद्वार

जूते खरीदने के बहाने बेटियों को लेकर प्रेमी संग फरार हुई महिला

RNS
RNS INDIA NEWS 05/12/2020
rns featured image new

रुडकी। पति के साथ लक्सर बाजार आई खेड़ीकलां गांव की महिला जूते खरीदने की बात कहकर पति से अलग हुई और फिर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। महिला अपनी दोनों बेटियों को भी अपने साथ ले गई है। पति ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। लक्सर के पास स्थित खेड़ीकलां गांव के युवक ने करीब 13 साल पूर्व नेपाली मूल की युवती से शादी की थी। पत्नी से उसे 9 साल और 5 साल की दो बेटियां भी हैं। आरोप है कि पिछले कुछ दिन से उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग लक्सर में ही रहने वाले नेपाली मूल के एक युवक के साथ चल रहा था। इसे लेकर पति ने कई बार पत्नी को नसीहत भी दी। इसके बाद भी दोनों छुप-छुपकर मिल रहे थे। 24 नवंबर को युवक अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ लक्सर बाजार में शॉपिंग करने के लिए आया था। उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी को भी बाजार में ही बुला रखा था। वहां पत्नी ने दोनों बेटियों के लिए जूते खरीदने की बात कही और पति से अलग हो गई। इसके बाद वह दोनों बेटियों को लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। काफी देर तक इंतजार करने के बाद युवक ने पत्नी की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इस दौरान उसने कई बार पत्नी के मोबाइल पर फोन किया, परंतु मोबाइल भी बंद मिला। दो-तीन दिन की तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर युवक कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी की तलाश कर रही है। हल्के के प्रभारी एसआई संजय रावत ने बताया कि महिला के फोन की लोकेशन एक बार गुडग़ांव में मिली है। इसके बाद से फोन बंद है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रेम प्रसंग में युवक-युवती फरार, दोनों पक्षों में तनाव
Next: योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से दिव्यांगों में सरकार के प्रति रोष

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.