Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बेटे ने पैसे ऐंठने के लिए रची अपने ही अपहरण की साजिश, फोन कर बोला- ‘पापा, ये मुझे मार देंगे, 30 हजार भेज दो
  • राष्ट्रीय

बेटे ने पैसे ऐंठने के लिए रची अपने ही अपहरण की साजिश, फोन कर बोला- ‘पापा, ये मुझे मार देंगे, 30 हजार भेज दो

RNS INDIA NEWS 10/12/2023
default featured image

पालघर (आरएनएस)।  महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक 20 वर्षीय लडक़े ने अपनी ही अपहरण की साजिश रच डाली। दरअसल, उसने ये सब उसने कथित तौर पर अपने पिता से पैसे ऐंठने के लिए किया। पुलिस ने रविवार को बताया कि वालीव थाने को वसई के फादरवाड़ी इलाके के एक निवासी से शिकायत मिली कि उसका बेटा 7 दिसंबर को घर से बाहर गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने 8 दिसंबर को गुमशुदगी का मामला दर्ज किया।
इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे उसके बेटे का फोन आया था। बेटे ने पिता को बताया कि तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है, उसे कैद में रखा है और 30,000 रुपये की फिरौती मांग रहे हैं और ऐसा नहीं करने पर वे उसे जान से मार देंगे। बेटे ने भुगतान के लिए अपने पिता को एक क्यूआर कोड भी भेजा।
अधिकारी ने कहा, इसके बाद चार पुलिस टीमें बनाई गईं और उन्होंने वसई, विरार, नालासोपारा और अन्य स्थानों पर उस लडक़े की तलाश की। विभिन्न सुरागों पर काम करने के बाद शनिवार को पुलिस ने लडक़े को वसई फाटा से ढूंढ निकाला। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह अपने पिता से पैसे चाहता था। पिता अपने बेटे को पैसे देने को तैयार नहीं था।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक इसलिए उसने अपने पिता से पैसे ऐंठने के लिए अपहरण का नाटक रचा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 20 वर्षीय लडक़े को हिरासत में लिया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है। लडक़े ने जो क्यूआर कोड अपने पिता को भेजा था वह उसके किसी जानने वाले का था। पिता ने पैसे भेजे नहीं थे, और पुलिस के पास अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धीरज साहू आयकर छापा मामले में 5वें दिन भी जारी रही नोटों की गिनती, 500 करोड़ से अधिक कैश का अनुमान
Next: लक्सर में दो बाइक चोर पकड़े, दस बाइक बरामद

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.