Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • धीरज साहू आयकर छापा मामले में 5वें दिन भी जारी रही नोटों की गिनती, 500 करोड़ से अधिक कैश का अनुमान
  • राष्ट्रीय

धीरज साहू आयकर छापा मामले में 5वें दिन भी जारी रही नोटों की गिनती, 500 करोड़ से अधिक कैश का अनुमान

RNS INDIA NEWS 10/12/2023
rns featured image new

भुवनेश्वर (आरएनएस)। ओडिशा के बलांगीर जिले के सुदपाड़ा में स्थित कथित तौर पर कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू से जुड़ी एक डिस्टिलरी यूनिट से जब्त की गई नकदी की गिनती पांचवें दिन भी जारी है। कई गिनती मशीनें खराब हो गईं हैं। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। कथित तौर पर गिनती मशीनों की तुरंत मरम्मत के लिए कुछ मैकेनिक बैंक में मौजूद रहे। एसबीआई के अधिकारियों ने मीडियाकर्मियों को बताया कि संबलपुर और टिटिलागढ़ ब्रांच में नोटों की गिनती खत्म हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि टिटिलागढ़ से 11 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं, जबकि संबलपुर में जब्त की गई राशि 37.50 करोड़ रुपये है।
सूत्रों ने दावा किया कि 176 बैगों में ब्रांच में लाई गई नकदी की गिनती के लिए बलांगीर की एसबीआई ब्रांच में लगभग 60 कर्मचारी और कई मशीनें लगाई गई हैं। अधिकारियों ने कथित तौर पर शनिवार रात तक 102 बैगों में रखी लगभग 140 करोड़ रुपये की नकदी की गिनती पूरी कर ली है। इस बीच, सूत्रों ने दावा किया कि रविवार दोपहर तक अन्य 40 बैगों में रखी नकदी की गिनती पूरी कर ली गई है, जिससे जब्ती राशि लगभग 180 करोड़ रुपये हो गई है। रविवार शाम तक गिनती खत्म होने की उम्मीद है। 500 करोड़ से ज्यादा कैश मिलने का अनुमान है।
दूसरी ओर, जांच में मदद के लिए हैदराबाद से आयकर अधिकारियों की एक टीम बलांगीर पहुंच गई है। आयकर अधिकारियों ने बुधवार को ओडिशा स्थित डिस्टिलरी कंपनी बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और ओडिशा के बलांगीर, संबलपुर, सुंदरगढ़, भुवनेश्वर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता और झारखंड के बोकारो में कंपनी से जुड़े अन्य शराब व्यवसायियों से संबंधित विभिन्न स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।
बोलांगीर जिले में सुदपाड़ा डिस्टिलरी इकाई में अधिकारियों को दो अलमारियों में रखी भारी नकदी मिली। बाद में अधिकारी 156 बैगों में नकदी को गिनती के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की नजदीकी ब्रांच में ले गए। सूत्रों ने बताया कि डिस्टिलरी कंपनी से बरामद नकदी 200 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। बाद में, आईटी अधिकारियों ने शुक्रवार को सुदपाड़ा डिस्टिलरी यूनिट में प्रबंधक बंटी साहू के घर पर तलाशी के दौरान और नकदी भी बरामद की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रशासन की सुस्ती ने बढ़ा पॉलिथीन का इस्तेमाल
Next: बेटे ने पैसे ऐंठने के लिए रची अपने ही अपहरण की साजिश, फोन कर बोला- ‘पापा, ये मुझे मार देंगे, 30 हजार भेज दो

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.