Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बेटे को दुष्कर्म के केस में फंसाने की दी धमकी, 65 हजार की ठगी
  • अल्मोड़ा

बेटे को दुष्कर्म के केस में फंसाने की दी धमकी, 65 हजार की ठगी

RNS INDIA NEWS 24/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। भतरौंजखान क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठग ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर बुजुर्ग से 65 हजार रुपये ऐंठ लिए। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लौकेट गांव निवासी बालकृष्ण नामक बुजुर्ग बुधवार सुबह अपने घर में काम कर रहे थे, तभी उनके पास एक अनजान फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया और कहा कि उनका बेटा दुष्कर्म के आरोप में पुलिस हिरासत में है। साथ ही धमकी दी कि अगर बेटे को छुड़ाना है तो तुरंत 65 हजार रुपये बताए गए बैंक खाते में जमा करने होंगे। अचानक मिली इस सूचना से बुजुर्ग घबरा गए और डर के मारे भतरौंजखान स्थित बैंक शाखा में जाकर 65 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम खाते में डालने के तुरंत बाद कॉल कट गया। बैंक से बाहर आने के बाद उन्होंने बेटे को फोन किया और पूछा कि क्या पुलिस ने उसे छोड़ दिया। बेटे ने जब ऐसी किसी घटना से इनकार किया, तब जाकर बुजुर्ग को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद बालकृष्ण ने भतरौंजखान थाने पहुंचकर पूरी घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला साइबर अपराध का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से ऐसे फर्जी कॉल से सतर्क रहने और किसी भी अनजान कॉल या दबाव में आकर धनराशि ट्रांसफर न करने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूंजीगत बजट का 50 प्रतिशत खर्च किया जाना सुनिश्चित किया जाए:  मुख्य सचिव
Next: आरटीई में फर्जी प्रमाणपत्रों से एडमिशन की राज्य स्तर पर होगी जांच

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.