Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बेटे को पिटता देख पिता को पड़ा हार्ट अटैक, मौत
  • हरिद्वार

बेटे को पिटता देख पिता को पड़ा हार्ट अटैक, मौत

RNS INDIA NEWS 05/05/2022
rns featured image new

रुड़की। कार से बाइक को साइड लगने से नाराज युवकों ने कार चला रहे युवक को नीचे उतारने के बाद दौड़ा दौड़ाकर पीटा। युवक अपने बुजुर्ग पिता को दून के अस्पताल से दवा दिलाकर लौट रहा था। बेटे को पिटता देख पिता को दिल का दौरा पड़ गया और उनकी मौत हो गई। लक्सर के ढाढेकी गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग काफी दिनों से दिल की बीमारी से ग्रस्त थे। उनका देहरादून के एक अस्पताल से इलाज चल रहा था। बुधवार को उनका बेटा उन्हें दिखाने अस्पताल ले गया था। वापसी में देर शाम पथरी थाने के धनपुरा में उनकी कार से एक युवक की बाइक को हल्की सी साइड लग गई। उन्होंने कार रोककर देखा तो बाइक सवार दोनों युवक ठीक थे। आसपास के लोगों ने उन्हें जाने को कह दिया। इसके बाद बेटा बुजुर्ग पिता को लेकर लक्सर की तरफ चल दिया। थोड़ी ही दूरी पर पीछे से तीन बाइकों पर डंडे, सरिए आदि लेकर आए छह युवकों ने फिर से उनकी कार रोक ली। बेटे ने खतरा भांपकर कार के चारों दरवाजे अंदर से बंद कर किए। इसके बाद युवकों ने सरिए से कार का सामने का शीशा तोड़कर बेटे को बाहर खींच लिया और उसे दौड़ा, दौड़ाकर पीटने लगे। बेटे को पिटता देख बुजुर्ग पिता को वहीं दिल का दौरा पड़ गया। उनके बेहोश होकर गिरने पर भी युवक इसे नाटक मानते रहे। उन्होंने बेटे को कार सहित सुल्तानपुर चौकी में देने की बात कही और उनमें से दो उन्हीं की कार में बैठ गए। सुल्तानपुर चौकी आने से थोड़ा पहले युवक ने एक नर्सिंग होम पर गाड़ी रोककर डॉक्टर बुलवाया। डॉक्टर ने जांच के बाद बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत होने का पता चलते ही उनके साथ कार में बैठकर आए दोनों युवक भाग गए। बाद में परिजनों ने शव गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑपरेशन इवनिंग स्टॉर्म तथा मिशन मर्यादा के अंतर्गत 9 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई
Next: बार भवन के बाहर धरने पर बैठी महिला अधिवक्ता

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

भगवानपुर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.