Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बेटे की मौत का बदला लेने को की कंवरपाल की हत्या
  • हरिद्वार

बेटे की मौत का बदला लेने को की कंवरपाल की हत्या

RNS INDIA NEWS 26/07/2025
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।   दो दिन पहले सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गांव टोडा कल्याणपुर में हुई जवान के पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, हत्यारोपी को शक था कि चार साल पहले हुई उसके 20 वर्षीय बेटे की मौत मृतक कंवरपाल की वजह से हुई है। बेटे की मौत का बदला लेने के लिए ही आरोपी ओमवीर उर्फ ओमी ने चाकू से वार कर गुरुवार देर रात कंवरपाल को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव टोड़ा कल्याणपुर में एक बीएसएफ जवान के पिता की किसी ने नुकीले हथियार से वार कर हत्या कर दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। छानबीन करने के बाद शनिवार को पुलिस ने हत्या के मामले में गांव टोड़ा कल्याणपुर के ही ओमवीर उर्फ ओमी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की तो ओमी ने कंवरपाल की हत्या करने की बात कबूल ली। पूछताछ में ओमी ने बताया कि कुछ समय पहले उसके बेटे की मौत हो गई थी। उसे शक था कि उसके बेटे की मौत कंवरपाल के कारण हुई है। इस वजह से उसने कंवरपाल की हत्या करने की ठान ली। कोतवाली प्रभारी मनीभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि घटना से दो दिन पहले भी ओमवीर और कंवरपाल के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद गुरुवार देर रात को जब कंवरपाल गांव के नजदीक काली माता मंदिर से गांव की ओर जा रहा था, उस समय रास्ते में ओमवीर उर्फ ओमी ने चाकू से कंवरपाल पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद ओमी मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और घटना के समय पहनी टीशर्ट बरामद कर ली है। मामले में मृतक के बेटे सुमित की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे का आदि भी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कारगिल विजय दिवस पर राज्यपाल ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Next: यूसीसी में प्रतिदिन औसत 1634 विवाह पंजीकरण

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.