Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बेहतर उपचार को लेकर मुस्तैदी के साथ काम कर रहा जिला प्रशासन
  • बागेश्वर

बेहतर उपचार को लेकर मुस्तैदी के साथ काम कर रहा जिला प्रशासन

RNS INDIA NEWS 22/05/2021
rns featured image new

जिला अस्पताल में लगेगा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट

बागेश्वर। जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के साथ ही बेहतर उपचार को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है। आइवरमेक्टिम की दवा सभी को उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाएं भी पूरी हो गई हैं। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि जनपद में तीन हजार मेडिकल दवा किट बीएलओ, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्राम स्तर एवं नगर क्षेत्र में उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत को दस-दस मेडिकल किट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। खंड विकास अधिकारियों की बैठक भी जिला प्रशासन ने बुलाई है। मेडिकल किट उपलब्ध कराने के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा गाम सभा को दो-दो ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर दिए गए हैं। दो-दो अतिरिक्त भी उपलब्ध कराए जाने हैं। कोरोना से संबंधित किसी प्रकार के लक्षण आने पर मरीज की जांच कराने को उचित मेडिकल किट भी ग्राम पंचायतों को मिलेगा। फिलहाल जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी न हो, इस पर भी जिला प्रशासन ध्यान दे रहा है। वर्तमान में ऑक्सीजन सिलिडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं। जिले को प्रतिदिन प्रतिदिन 0.6 मैट्रिक टन ऑक्सीजन की मांग के सापेक्ष उपलब्धता है। ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए जिला अस्पताल में आक्सीजन जनरेशन प्लांट स्वीकृत कर दिया गया है। सीपीपीडब्ल्यूडी कार्यदायी संस्थान है। दो माह के भीतर यह प्लांट काम करना शुरू कर देगा। जनपद में सीएसआर के माध्यम से गुजरात की फर्म ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित किया जाना है। दस दिन के भीतर यह कार्य शुरू होगा। सीएचसी कपकोट में तीन सौ एलपीएम ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। जो इरेडा सोलर एनर्जी कॉपोरेशन द्वारा स्थापित किया जाना है। संबंधित फर्म द्वारा भी जल्द से जल्द जनपद में मानसून सत्र से पहले आक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 15 जून से शुरू होने वाले मानसून काल को लेकर डीएम ने की बैठक
Next: चौखुटिया: विकलांग जन संगठन ने अल्मोड़ा सीएमओ को भेजा पत्र

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.