Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • 15 जून से शुरू होने वाले मानसून काल को लेकर डीएम ने की बैठक
  • बागेश्वर

15 जून से शुरू होने वाले मानसून काल को लेकर डीएम ने की बैठक

RNS INDIA NEWS 22/05/2021
rns featured image new

मानसून काल चुनौती आपदा मान करें तैयारी: डीएम

बागेश्वर। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि कोविड के साथ-साथ मानसून भी चुनौती है, जिसे आपदा मानकर तैयारी करनी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को तमाम दिशा-निर्देश दिए। राशन, कंट्रोल रूम, बिजली, पानी समेत मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। शुक्रवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि 15 जून से शुरू होने वाले मानसून काल से पहले सडक़ महकमे नालियों, कलमठों और अन्य क्षति की मरम्मत पूरी कर लें। राशन आदि के लिए जिला पूॢत विभाग तैयारी पूरी कर लें। सुदूरवर्ती क्षेत्रों में खाद्यान्न समय से पहुंचाएं। राशनकार्ड ऑनलाइन की समस्या का भी निदान करें। राशन वितरण की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने तहसीलों में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। गत वर्ष आई आपदा का रिकार्ड सुरक्षित रखने के लिए भी कहा। जिले के नौ सैटेलाइट फोन में से पांच कपकोट तहसील को आवंटित किए गए हैं। तहसीलों मे रिलीव सेंटर चयनित करें। हवाई सेवा के लिए हेलीपैड की लोकेशन कोडिनेट के साथ मौजूद होनी चाहिए। अधिकारी फोन किसी भी हालत में स्विच आफ नहीं रखेंगे। जिला स्तर के अधिकारी को अवकाश डीएम स्तर पर ही स्वीकृत किया जाएगा। उन्होने कहा कि जिले में 16 संभावित आपदाग्रस्त क्षेत्र चिह्नित किए गए है। सावधानी, चेतावनी और सहायता बोर्ड भी लगाएं। बारिश के दौरान नदियों का जलस्तर प्रत्येक दिन अपडेट होना चाहिए। तहसील स्तर के अधिकारी और ग्राम प्रधान वन विभाग को खतरनाक या बरसात में गिरने वाले पेड़ों की जानकारी भी 15 जून से पहले दे दें। लोनिवि वैली ब्रिज स्पेयर में रखेगी। इसके अलावा चिह्नित संवेदनशील 45 स्कूल भवन को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि वाहनों में ओवर लोडिग के साथ ही भाड़ा भी अधिक लिया जा रहा है। यह कतई नहीं चलेगा। अब एसडीएम वाहनों की चेकिग और चालान करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर बरसात से निपटने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी अमित श्रीवास्तव, सीडीओ डीडी पंत, एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, डीएफओ हिमांशु बागड़ी समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विस अध्यक्ष ने की सीएम से मुलाकात, दिए संक्रमण रोकने को सुझाव
Next: बेहतर उपचार को लेकर मुस्तैदी के साथ काम कर रहा जिला प्रशासन

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.