Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बेहड़ विधानसभा सत्र में उठाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांगें
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ विधानसभा सत्र में उठाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांगें

RNS INDIA NEWS 23/02/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  विधायक तिलकराज बेहड़ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांगों को विधानसभा सत्र के दौरान उठाने का भरोसा दिया है। इस पर कार्यकत्रियों ने विधायक का आभार जताया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपनी विभिन्न मांगों को लेकर इंदिरा खेल मैदान में धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। शुक्रवार को विधायक बेहड़ ने धरनास्थल पर पहुंच कर कार्यकत्रियों की मांगों का समर्थन किया। इस दौरान कार्यकत्रियों ने आरोप लगाया कि वे कई दिनों से तेज धूप में धरना-प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन कोई अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं आया है। कार्यकत्रियों ने विधायक को ज्ञापन देकर उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आग्रह किया। इस पर बेहड़ ने कहा 24 फरवरी से विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है। प्रश्नकाल के दौरान वह आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांगों को सदन के सामने रखेंगे। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार को देखते हुए धरनास्थल पर टेंट व पेयजल आदि की व्यवस्था की जाएगी। वहीं कांग्रेसी नेता हरीश पनेरू व सुरेश पपनेजा ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर मांगों का समर्थन किया। इस दौरान शाहजहां, कुसुमलता, तरन्नुम अंसारी, नहीमा, पूजा मुंजाल, रेनू, कुसुम गंगवार, मुनीजा, गीता, तबस्सुम, फरजाना सैफी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जूते-चप्पलों की दुकान में आग से लाखों का सामान राख
Next: राशिफल 24 फरवरी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

घास काट रही महिला पर मगरमच्छ ने किया हमला

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे थे तीन बैंक खाते

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांडेखोला में हटाया गया सार्वजनिक कूड़ेदान, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को मिलेगा बढ़ावा
  • मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित
  • सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली
  • गरुड़ाबांज इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण और वन पुनर्स्थापन पर जागरूकता कार्यक्रम
  • नशे की गिरफ्त में फंसे युवक को पुलिस ने पहुंचाया नशा मुक्ति केंद्र
  • महिला ने आग लगाकर दी जान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.