Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बीरोंखाल में अंत्योदय कार्डधारकों को नहीं मिल रही चीनी
  • पौड़ी

बीरोंखाल में अंत्योदय कार्डधारकों को नहीं मिल रही चीनी

RNS INDIA NEWS 12/04/2023
rns featured image new

पौड़ी। राज्य सरकार अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड पर हर माह एक किलो चीनी देने की बात कह रही है, लेकिन बीरोंखाल ब्लाक के कार्डधारकों को पिछले छ: महीने से चीनी नहीं मिली है। जिससे अंत्योदय कार्डधारकों में सरकार के प्रति रोष है। बीरोंखाल की सहायक खाद्य निरीक्षक शशी बाला रावत ने बताया कि बीरोंखाल में अक्तूबर से अंत्योदय कार्डधारकों की एफसीआई गोदाम रामनगर से चीनी नहीं आई है। बीरोंखाल की अंत्योदय कार्डधारक सावित्री देवी, सुषमा देवी आदि ने बताया कि सरकार हर माह प्रति कार्ड पर एक किलो चीनी देती थी परंतु छ: महीने से चीनी नहीं मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता को पूछा गया है परंतु वह कह रहे हैं कि बीरोंखाल गोदाम से उन्हें चीनी नही मिली है। बीरोंखाल सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ अध्यक्ष ओमपाल बिष्ट ने बताया कि बीरोंखाल सरकारी गोदाम से डीलरों को अक्तूबर से चीनी नही मिली है। उधर बीरोंखाल सहायक खाद्य निरीक्षक शशी बाला रावत से संपर्क करने पर बताया कि बीरोंखाल में दो सौ साठ अंत्योदय कार्डधारक हैं। जिन्हें अक्टूबर से चीनी नहीं मिली है। उच्च अधिकारियों को कई बार बता दिया है। पौड़ी जिलापूर्ति अधिकारी किशन सिंह कोली ने बताया कि बीरोंखाल में अंत्योदय कार्डधारकों को अक्टूबर से क्यों चीनी नही मिली है इसकी जानकारी सहायक खाद्य निरीक्षक से ली जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौकरी के नाम पर झांसे से शादी कराने का आरोप
Next: गंगोत्री हाईवे पर कार दुर्घटना ग्रस्त, चालक घायल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.