Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बीमार पशुओं को समय पर वैक्सीन दिए जाने की मांग की
  • देहरादून

बीमार पशुओं को समय पर वैक्सीन दिए जाने की मांग की

RNS INDIA NEWS 24/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। पछुवादून क्षेत्र में पशुओं में फैल रही लंपी बीमारी की रोकथाम की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पशु चिकित्साधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने प्रत्येक पशुपालक के बीमार पशुओं को समय पर वैक्सीन दिए जाने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि पछुवादून क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है, जिसके चलते यहां सहायक व्यवसाय के तौर पर पशुपालन भी बड़े पैमाने पर किया जाता है। साथ ही क्षेत्र में कई गो शालाएं हैं, जिनमें हजारों गाय हैं। ऐसे में एक भी गाय के संक्रमित होने से सभी गायों में रोग के फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इन दिनों धान में लगे रोग से किसान आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में बीमार पशुओं का महंगा उपचार कराना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। जबकि, कई किसान जानकारी के अभाव में समय पर बीमार पशुओं का उपचार नहीं कराते हैं, जिससे रोग बढ़ जाता है। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जाकर पशुओं के उपचार की सलाह दी। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, संजय जैन, कितेश जायसवाल, शुभम भटनागर, संदीप भटनागर मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूजेवीएनएल का जेई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Next: पहाड़ी दरकने से फिर दहशत में आये खारबगड़ के लोग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.