Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जागरूकता : शिकायतकर्ता को मिला चार लाख से ज्यादा का क्लेम
  • हरिद्वार

जागरूकता : शिकायतकर्ता को मिला चार लाख से ज्यादा का क्लेम

RNS INDIA NEWS 29/10/2020
rns featured image new

हरिद्वार। जिला उपभोक्ता आयोग ने मैनेजर दी ओरियंटल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड डिवीजनल ऑफिस ज्वालापुर को उपभोक्ता सेवा में कमी करने और लापरवाही का दोषी पाया है। आयोग ने बेकरी नुकसान राशि चार लाख एक हजार सात सौ छह रुपये छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से और अधिवक्ता फीस और शिकायत खर्च दस हजार रुपये शिकायतकर्ता को अदा करने के आदेश दिए हैं।

शिकायतकर्ता ध्रुव अरोड़ा, मालिक मि बेकर्स एंड फ़ास्ट फूड रेलवे रोड,हरिद्वार ने मैनेजर दी ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड डिविजनल ऑफिस जवालापुर व ब्रांच मैनेजर, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स खडख़ड़ी हरिद्वार के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि वह बेकरी व फ़ास्ट फूड का काम करता है। उसने पचास लाख रुपये स्थानीय बैंक से लोन लिया था। इसी दौरान बैंक ने स्कीम के तहत 44 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी सुविधा भी दी थी। लेकिन शिकायतकर्ता को कोई सूचना नहीं दी थी। शिकायतकर्ता ने तय अवधि में प्रीमियम राशि 9,172 रुपये जमा की हुई थी। बीमा अवधि के दौरान सितंबर 2017 में शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लगने से सामान, फर्नीचर जलकर राख हो गया था। करीब पांच लाख 20 हजार रुपये का नुकसान पहुंचा था। त्योहार की छुट्टी होने पर शिकायतकर्ता ने तीन दिन बाद बैंक मैनेजर को सूचना दी थी। जिसपर बैंक मैनेजर ने उसे उक्त लोन राशि बीमा पॉलिसी में कवर होने की जानकारी दी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने बीमा कंपनी को सूचना देकर क्लेम की मांग की।जिसपर बीमा कंपनी ने देर से सूचना देने व औपचारिकता पूरी नहीं करने की वजह बताते हुए शिकायतकर्ता का क्लेम निरस्त कर दिया था।
थक हारकर शिकायतकर्ता ने आयोग की शरण ली थी।

उक्त शिकायत की सुनवाई के बाद जिला उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष कंवर सैन, सदस्य अंजना चड्ढ़ा और विपिन कुमार ने बीमा कंपनी को उपभोक्ता सेवाओं में कमी व लापरवाही का दोषी ठहराते हुए शिकायतकर्ता को नुकसान राशि चार लाख एक हजार 706 रुपये व अधिवक्ता फीस और शिकायत खर्च राशि दस हजार रुपये देने के आदेश दिए हैं। साथ ही, शिकायत के पक्षकार शिकायत दाखिल करने से लेकर वर्तमान तक उक्त धनराशि पर छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज लेने का अधिकारी होगा। आयोग ने स्थानीय बैंक मैनेजर पर कोई आरोप नहीं होने पर उनके खिलाफ शिकायत निरस्त कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैसा रहेगा आपका दिन का राशिफल 29-Oct-20
Next: जनहितों से जड़े मुद्दों की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी : उक्रांद

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.