Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बीच सड़क पर कांवड़िये की बाइक में लगी आग
  • देहरादून

बीच सड़क पर कांवड़िये की बाइक में लगी आग

RNS INDIA NEWS 29/07/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। शहर में श्रीहेमकुंड गुरुद्वारा के पास कांवड़िये की चलती बाइक में आग लग गई, जिससे व्यस्ततम लक्ष्मणझूला रोड पर अफरा-तफरी मच गई। बीच सड़क पर बाइक से उठती आग की लपटों को देख हर कोई खुद के साथ ही वाहनों को सुरक्षित करने के लिए इधर-उधर भागता नजर आया। सूचना पर आनन-फानन में पुलिस और स्थानीय लोगों ने फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले आग पर पानी डालकर काबू पा लिया।कोतवाली पुलिस के मुताबिक यह हादसा सोमवार दोपहर में हुआ। मार्ग से पैदल और दोपहिया सवार कांवड़िये नीलकंठ की ओर से बढ़ रहे थे। इस बीच एक बाइक पर अचानक से आग लग गई। सवार कांवड़िये में बाइक सड़क के बीच ही छोड़ किसी तरह से जान बचाई। धू-धू कर जलती बाइक से उठती आग की लपटों को देख कांवड़ियों के साथ स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यस्ततम मार्ग पर कांवड़ियों का हुजूम होने के चलते उन्हें अन्यत्र मार्ग से नीलकंठ की रवाना किया। बाइक की आग पर स्थानीय लोगों की मदद से पानी डालकर काबू पाया। एसएसआई उत्तम रमोला ने बताया कि यह घटना सभवत: शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई। बाइक सवार कांवड़िये की पहचान अजय कुमार निवासी रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है। समय रहते बाइक की आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में क्लर्क की मौत
Next: युवती के अपहरण में जीजा-साला नामजद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

गोदाम की खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान मिस्त्री को लगा करंट, अस्पताल ले जाने तक हुई मौत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आपरेशन सिंदूर ने बदलते युद्ध का नया स्वरूप दिखाया: पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.