Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजपुर केशोवाला से लोनिवि ने जेसीबी से हटाया अतिक्रमण
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर केशोवाला से लोनिवि ने जेसीबी से हटाया अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 10/05/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  लोनिवि, राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को केशोवाला मोड़ से अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान लोगों ने टीम का हल्का विरोध भी किया, लेकिन टीम ने आदेशों का हवाला देकर अतिक्रमण को हटा दिया। दस दौरान टीम ने 4 अतिक्रमण को ध्वस्त किया। केशोवाला मोड़ पर सड़क चौड़ीकरण और फुटपाथ निर्माण का कार्य चल रहा है। पूर्व में लोनिवि ने सड़क के बीच से दोनों ओर 40 फीट चिह्लित कर निशान लगा दिए थे। साथ ही लोगों को अपने अतिक्रमण स्वयं हटाने को कहा था। बहुत से लोगों ने खुद ही अपने निर्माण ध्वस्त कर सड़क की जगह को खाली कर दिया था, लेकिन पांच लोग ऐसे थे जिन्होंने अतिक्रमण को नहीं हटाया था। शुक्रवार को लोनिवि के एई जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम मौके पर पहुंची, जहां पर उन्होंने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। टीम का विरोध लोगों ने किया, लेकिन आदेशों का हवाला देकर टीम ने पांच में से 4 अतिक्रमण को हटा दिया, लेकिन एक अतिक्रमण बचा। इसके गृह स्वामी को 2 दिन का समय देकर स्वयं हटाने को कहा गया। जेई राजेश पैंतोला ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। वहां फुटपाथ के लिए जगह भी खाली होनी है, जिसके लिए ये अभियान चलाया गया है। टीम में लोनिवि के एई जितेंद्र कुमार, जेई राजेश पैंतोला, नायब तहसीलदार राजेंद्र सजवान, कानूनगो सुनीति पाल, लेखपाल लक्ष्मण सिंह जंगपांगी, गिरी चंद जोशी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने डीएम को दिया ज्ञापन
Next: खाते में लगाए चेक की नगद निकल गई धनराशि

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.