Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजपुर इंटर कॉलेज के मैदान में लगेगा दशहरा मेला
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर इंटर कॉलेज के मैदान में लगेगा दशहरा मेला

RNS INDIA NEWS 04/10/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान ने शुक्रवार को रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक ली। कोतवाल ने पदाधिकारियों को सुरक्षा के लिहाज से रावण का पुतला दहन स्थल और मेला स्थल को बदलने की मांग की। कहा कि मेला स्थल अब संकुचित हो गया है, ऐसे में यहां हादसों की संभावना बनी रहती है। इस बात पर रामलीला कमेटी ने हामी भरते हुए इंटर कॉलेज मैदान में मेला लगाने पर सहमति जताई। बता दें कि बुक्सा बाजार सब्जी मंडी में कई वर्षों से रावण का पुतला दहन होता आ रहा है। यहां दशहरा मेला भी लगता है। पूर्व में ये जगह मेले के लिहाज से बिलकुल उपयुक्त थी, लेकिन अब आस-पास की दुकानें बनने से ये जगह बेहद तंग हो गई है। मेले पर हजारों की संख्या में भीड़ जुटते है। छतों दीवारों पर भी लोग चढ़े होते हैं, जिससे हर समय हादसे का डर बना रहता है। बीते वर्ष मेले में एक झूला भी गिरा था। इसी को ध्याना में रखते हुए लोग मेला स्थल बदलने की मांग प्रशासन से कर रहे थे। इसे ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को कोतवाल नरेश चौहान ने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता समेत पूरी कमेटी को बैठक के लिए बुलाया और उनसे कहा कि जनहित को देखते हुए रामलीला कमेटी दशहरा मेला स्थल को बदलने में सहयोग करे। रामलीला कमेटी ने इसपर हामी भरी और इंटर कॉलेज बाजपुर के खेल मैदान को मेले के लिए उपयुक्त माना और इसके लिये प्रबंध समिति से वार्ता करने की बात कही। यहां महामंत्री ओपी अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा, प्रमोद राजहंस, गजानंद मित्तल, विमल शर्मा, जोगेश आनंद, राजू वाल्मीकि, रेशम यादव, संजय रूहेला आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवती से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में किया पेश
Next: बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 246 मुक्केबाजों ने दिखाया दम

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.