Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजपुर बाढ़ प्रभावितों को मुआवजे की मांग को एसडीएम का घेराव लिया
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर बाढ़ प्रभावितों को मुआवजे की मांग को एसडीएम का घेराव लिया

RNS INDIA NEWS 10/07/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। हर वर्ष आने वाली बाढ़ का स्थाई समाधान करने और बाढ़ प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर बुधवार को चेयरमैन गुरजीत सिंह ने पालिका सभासदों के साथ एसडीएम राकेश चन्द्र तिवारी का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। चेयरमैन गित्ते ने चेतावनी दी कि बाढ़ का स्थाई समाधान नहीं निकाला और बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा देने में हीला हवाली बरती गई तो उग्र जनांदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान चेयरमैन गित्ते की एसडीएम राकेश चन्द्र तिवारी से तीखी नोकझोंक भी हुई। चेयरमैन गित्ते ने नगरीय क्षेत्र में वार्ड सभासद को साथ लेकर सर्वे करने की बात भी कही। चेयरमैन गित्ते ने कहा कि गत वर्ष बाढ़ आने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दौरा कर बाढ़ की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन देते हुए 3.5 करोड़ रुपये बाढ़ से बचाने हेतु देने की घोषणा की थी, जो कि हवाई साबित हुई। जिम्मेदारों ने डूबने से बचाने के लिए कोई ठोस कार्य योजना न बनाकर सिर्फ जुमलेबाजी की जा रही है, जो कि न्यायोचित नहीं है। चेयरमैन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाढ़ से बचाव का स्थाई समाधान कराने की मांग की है। एसडीएम राकेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि राजस्व टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर रही हैं। निरीक्षण में वास्तविक बाढ़ प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। बाजपुर को बाढ़ से बचाने के लिए प्रशासनिक स्तर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर सभासद जगतजीत सिंह, राजदीप तिवारी, मुकुन्द शुक्ला, मौ. आसिफ, सादक हुसैन, सिंह स्वरूप भारती, रामअवतार यादव, सुनील कुमार, सुशील वर्मा, मोहन बिष्ट, निसार अहमद, जीत सिंह आदि थे।

पालिकाध्यक्ष और एसडीएम में हुई बहस
पालिकाध्यक्ष और एसडीएम राकेश तिवारी के बीच हुई गहमा गहमी के बीच एसडीएम ने पालिकाध्यक्ष पर कुतर्क करने की बात कही। इसपर पालिकाध्यक्ष बिफर पड़े। वहीं पालिकाध्यक्ष ने जब एसडीएम को उनकी जवाबदेही याद दिलाई तो एसडीएम ने भी पालिकाध्यक्ष से स्पष्ट कहा कि वह यहां राजनीति करने नहीं बैठे हैं। दसअसल पिछले वर्ष आई आपदा में भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगे थे कि उन्होंने जो सूची प्रशासन को दी उस पर मुआवजा दिया गया। इस पर पालिकाध्यक्ष चाहते थे कि वार्ड मेंबर बाढ़ प्रभावितों की सूची एसडीएम को दें। ताकि वास्तविक लोगों को मुआवजा मिले और एसडीएम ने भी यही कहा कि उनकी टीमें सर्वे कर रही हैं वास्तविक लोगों को मुआवजा मिलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जामुन तोड़ने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत
Next: राड्स संस्था ने दिव्यांग बच्चों को बांटे उपकरण

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.