Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon

अल्मोड़ा। लगातार हो रही बारिश के बीच नगर के राजपुर क्षेत्र में दो भवनों की छतों से पानी घरों के भीतर जाने की सूचना पर रेड क्रॉस सोसायटी अल्मोड़ा ने त्वरित राहत कार्य करते हुए प्रभावित परिवारों की मदद की। संस्था की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों भवनों की छतों पर तिरपाल डालकर पानी के रिसाव को रोकने का कार्य किया।

बारिश के कारण छतों से लगातार पानी टपकने से परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सूचना मिलते ही रेड क्रॉस के पदाधिकारी और स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे तथा प्रभावित भवनों का निरीक्षण किया। इसके बाद आवश्यक व्यवस्था करते हुए छतों को तिरपाल से ढक दिया गया, जिससे घरों के भीतर पानी जाने की समस्या से तत्काल राहत मिल सकी।

रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव विनीत बिष्ट ने कहा कि आपदा अथवा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में रेड क्रॉस सदैव जनसेवा के लिए तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में किसी भी जरूरतमंद परिवार को सहायता की आवश्यकता होने पर संस्था हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी।

राहत कार्य के दौरान रेड क्रॉस सचिव विनीत बिष्ट, यूथ रेड क्रॉस चेयरमैन अमित साह मोनू, यूथ उपाध्यक्ष अर्जुन बिष्ट ‘चीमा’, यूथ उपसचिव अभिषेक जोशी, पार्षद विकास कुमार, देवेंद्र भट्ट तथा दीपांशु जोशी सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए रेड क्रॉस टीम का आभार व्यक्त किया। बरसात के बीच रेड क्रॉस की इस तत्परता से प्रभावित परिवारों को राहत मिली और संस्था की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता भी उजागर हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्राथमिक शिक्षक 22 जून को सचिवालय घेराव करेंगे
Next: गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.