Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बारिश ने बिगाड़ा बाजार का संतुलन, अल्मोड़ा में सब्जियों के दाम बढ़े
  • अल्मोड़ा

बारिश ने बिगाड़ा बाजार का संतुलन, अल्मोड़ा में सब्जियों के दाम बढ़े

RNS INDIA NEWS 12/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने आम जनजीवन के साथ-साथ खेत और बाजार दोनों की रफ्तार पर असर डाला है। एक ओर खेतों में खड़ी सब्जियां सड़ने लगी हैं, वहीं दूसरी ओर थोक मंडियों में आपूर्ति घटने से खुदरा बाजार में सब्जियों के दाम अचानक बढ़ गए हैं। अल्मोड़ा में सब्जियों की आपूर्ति मुख्य रूप से हल्द्वानी से होती है, लेकिन भारी बारिश के कारण कुमाऊं की सबसे बड़ी मंडी हल्द्वानी में सब्जियों की आमद में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। इस कारण न केवल हल्द्वानी में व्यापार प्रभावित हुआ है, बल्कि उसका असर अल्मोड़ा की रसोइयों तक भी पहुंच गया है। सब्जियों की नियमित मांग बनी हुई है, लेकिन वर्षा के चलते कई क्षेत्रों से आपूर्ति बाधित हो रही है। खेतों में पानी भरने और फसलों के सड़ने के कारण टमाटर, शिमला मिर्च, फूलगोभी जैसी प्रमुख सब्जियों का उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं, लगातार हो रही बारिश से परिवहन व्यवस्था भी चरमरा गई है, जिससे मंडियों तक माल पहुंचाना चुनौती बन गया है। इन हालातों का असर अब सीधे उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है। अल्मोड़ा में सब्जियों की कीमतों में तेज़ी दर्ज की गई है, जिससे आम आदमी का रसोई बजट गड़बड़ा गया है। खासकर रोज़मर्रा में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों की दरों में उछाल ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। प्रभावित आपूर्ति श्रृंखला और मौसम की मार से फिलहाल राहत की उम्मीद कम दिखाई दे रही है। अगर मौसम जल्द नहीं सुधरा, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला के साथ सड़क पर छेड़छाड़, कपड़े फाड़े
Next: पंतनगर विवि में बीआईएस ने शुरू किया छात्र अनुभाग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.