Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बर्फबारी से त्यूणी-चकराता-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित
  • देहरादून

बर्फबारी से त्यूणी-चकराता-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित

RNS INDIA NEWS 20/01/2023
rns featured image new

विकासनगर। बर्फबारी होने से जौनसार बावर की लाइफ लाइन त्यूणी-चकराता-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया। हालांकि राजमार्ग से बर्फ हटाने के लिए यहां दो जेसीबी मशीन हैं, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी के कारण जाड़ी से कोटी कनासर तक सड़क पर यातायात ठप पड़ा हुआ है। हालांकि क्षेत्र के अन्य सभी मार्गों पर यातायात बदस्तूर जारी है। शुक्रवार सुबह हुई बर्फबारी से जौनसार बावर का मुख्य मोटर मार्ग जाड़ी से कोटी कनासर तक करीब बीस किमी बर्फ से पूरी तरह ढक चुका है। बर्फ की चपेट में आने से मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद हो गया। मार्ग बंद होने के कारण असमाड़, कोटी कनासर, बिनसौन, मशक, खरोड़ा, कुताड़, सैंज कुनैन, मगटाड़ समेत एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों को चकराता से अपने घर जाने के लिए कालसी, मीनस होते हुए वाया त्यूणी जाना पड़ेगा। इसी मार्ग से ग्रामीण अपनी नगदी फसलों को भी मंडी तक पहुंचाने को मजबूर हैं, जिससे उन पर आर्थिक भार बढ़ेगा। जबकि त्यूणी से चकराता जाने वालों को भी वाया मीनस, विकासनगर होते हुए जाने पड़ेगा। कोटी कनासर के जयपाल राणा, प्रद्युम्न सिंह, मेहताब सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह वे गांव जाने के लिए निकले थे, लेकिन मार्ग बंद होने के कारण उन्हें साहिया से वापस विकासनगर आना पड़ा। उधर, लोनिवि एनएच खंड के सहायक अभियंता अनिल बिष्ट ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग खोलने के लिए दो जेसीबी मशीन लगाई गई हैं। अधिक बर्फबारी होने पर स्नो कटर का उपयोग किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बर्फबारी से लकदक हुई उत्तरकाशी की चोटियां
Next: बर्फबारी से खिले किसान, बागवान, पशुपालकों के चेहरे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.