Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • बर्फबारी से लकदक हुई उत्तरकाशी की चोटियां
  • उत्तरकाशी

बर्फबारी से लकदक हुई उत्तरकाशी की चोटियां

RNS INDIA NEWS 20/01/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी। जिले में गुरूवार रात को जमकर बारिश और बर्फबारी हुई है। इससे गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल, दयारा बुग्याल, चौरंगीखाल, सांकरी, जखोल सहित एक हजार मीटर तक की ऊंचाई वाली पहाड़ियां पूरी तरह बर्फ से ढक गई है। बर्फबारी के कारण निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर बर्फबारी के कारण गंगोत्री, यमुनोत्री, देहरादून-सुआखोली मोटर मार्ग व उत्तराकशी-लम्बगांव मोटर मार्ग बर्फबारी के कारण बंद है। जिनको खोलने की कार्यवाही गतिमान है।
जिले में गुरुवार देर रात को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। जिसके के बाद गोमुख, गंगोत्री, हर्षिल, झाला, सुक्की, रैथल, बार्सू, गंगनानी, दयारा बुग्याल, डोडीताल,नचिकेता ताल, चौरंगी खाल,नागणी ठांग, अगोड़ा, संगम चट्टी व यमुनोत्री धाम परिक्षेत्र के जानकीचट्टी, राडी टॉप, मजगांव, डंडाल गांव सहित मोरी ब्लॉक के ओसला, गंगाड, सांकरी, जखोल, केदारकांठा सहित एक हजार फीट की ऊंचाई तक बर्फबारी हुई है। शुक्रवार दोपहर तक जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में बारिश तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होती रही। इससे समूचे जनपद में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों ने निकाला पैदल मार्च
Next: बर्फबारी से त्यूणी-चकराता-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.