Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बर्फबारी से खिले किसान, बागवान, पशुपालकों के चेहरे
  • देहरादून

बर्फबारी से खिले किसान, बागवान, पशुपालकों के चेहरे

RNS INDIA NEWS 20/01/2023
rns featured image new

विकासनगर। सीजन की दूसरी बर्फबारी से जौनसार बावर के किसानों, बागवानों और पशुपालकों के चेहरे भी खिल गए हैं। बीते चार माह से सूखे की मार झेल रहे किसान, बागवान जमकर बर्फबारी होने से उत्साहित हैं। प्राकृतिक जल स्रोत, खेती बाड़ी के साथ ही पशु, पक्षियों के लिए भी बर्फबारी अच्छी मानी जा रहा है। बर्फबारी और बारिश नहीं होने के कारण समय पहले ही पतझड़ शुरू हो गया था। चारा पत्ती सूखने के कारण खुश्क होने से पशुओं के खाने योग्य नहीं रह गया था। लेकिन बारिश और बर्फबारी से जमीन नम होने के कारण सूख चुके चारा पत्ती के पेड़ों के दुबारा हरा होने की उम्मीद बंध गई है। पेड़ पौधों के दुबारा हरा होने से पशुपालकों को भी राहत मिलेगी। दूसरी और बागवानी और खेतीबाड़ी का काम भी सूखे के कारण दिसंबर माह और जनवरी के पहले पखवाड़े ठप पड़ा हुआ था।  सीजन की दूसरी बर्फबारी होने से फलों के तौलिए खिलेंगे, जिससे समय पर अच्छी फ्लोरिंग होने की उम्मीद है। इसके साथ ही प्राकृतिक जल स्रोत, चाल खाल गाड़ गदेरे रिचार्ज होंगे। उधर, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. मीनाक्षी जोशी ने बताया कि जनवरी माह की बर्फबारी सेब की फसल के लिए फायदेमंद होगी। इससे सेब का उत्पादन बढ़ेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बर्फबारी से त्यूणी-चकराता-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित
Next: अल्मोड़ा: नवनियुक्त भाजपा अल्मोड़ा नगर मंडल अध्यक्ष अमित साह का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.