Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बर्फबारी से चकराता के तीन ग्रामीण मार्ग बंद
  • देहरादून

बर्फबारी से चकराता के तीन ग्रामीण मार्ग बंद

RNS INDIA NEWS 07/02/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  बीते दिनों हुई बर्फबारी से स्थानीय ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अधीन आने वाले तीन मार्ग बंद होने से ग्रामीण घर से बाहर नहीं निकल पाए। ग्रामीणों की नगदी फसलें भी मंडी तक नहीं पहुंचीं। भारी बर्फबारी के चलते लोखंडी-लोहारी मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गया। इस मार्ग से करीब दस गांव जुड़े हुए हैं। आवागमन के लिए ग्रामीणों अन्य कोई साधन नहीं है। स्थानी बाशिंदे राजमोहन सिंह चौहान, गजेंद्र पंवार, सूपाराम जिनाटा ने बताया कि दो दिन से मार्ग बंद होने के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। नगदी फसलें घर में ही पड़ी हुई हैं। सैंज-कुनैनत मोटर मार्ग भी दो जगहों पर बंद है। जबकि लेवरा मोटर मार्ग पर पूरी तरह से यातायात ठप है। दोनों मार्गों से जुड़े ग्रामीण दर्शन सिंह रावत, महेंद्र नेगी, सचिन जोशी ने बताया कि सर्दियों में बर्फबारी से हर साल मार्ग बंद हो जाते हैं, बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग की ओर से बर्फबारी से पहले मार्ग पर स्नो कटर की व्यवस्था नहीं की गई है, जिसका खामियाजा स्थानीय ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। उधर लोनिवि चकराता के सहायक अभियंता आदित्य ठाकुर ने बताया कि सभी बंद मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी भेज दी गई है। जल्द ही सभी मार्गों पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूसीसी को विधान सभा में पेश करने का तरीका अलोकतांत्रिक: कांग्रेस
Next: जापान के वैज्ञानिकों ने सीएनजी बायोगैस संयंत्र का किया भ्रमण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.