Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मोदी की अगुवाई में फिर बनेगी भाजपा सरकार : भगत
  • ऊधम सिंह नगर

मोदी की अगुवाई में फिर बनेगी भाजपा सरकार : भगत

RNS INDIA NEWS 13/11/2023
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। कालाढूंगी विधायक वंशीधर भगत ने दावा किया कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में प्रचंड बहुमत से जीत कर तीसरी बार सरकार बनाएगी। अबकी बार 400 पार के नारे को सफल बनाकर भाजपा अधूरे कार्यों को पूरा करने का कार्य करेगी। सोमवार को भाजपा नेता किशन गोयल के प्रतिष्ठान पर पहुंचे कालाढूंगी विधायक भगत ने पत्रकार वार्ता की। कहा कि भाजपा सरकार ने धारा 370 हटाने व राम मंदिर निर्माण का अपना वादा पूरा किया। आरोप लगाया कि कांग्रेस को लगता था कि धारा 370 और राम मंदिर जैसे मुद्दों का अल्पसंख्यक वर्ग विरोध करते हुए सड़कों पर उतरेगा। लेकिन आज का अल्पसंख्यक वर्ग राष्ट्रीय धारा से जुड़ने के लिए उत्सुक है, इसलिए किसी ने विरोध नहीं किया। मोदी सरकार ने कोरोना काल में कीर्तिमान स्थापित किया। भगत ने आरोप लगाया कि कुछ लोग मोदी को हटाने के लिए गठबंधन कर रहे हैं, जबकि वह अपने परिवार में गठबंधन कर नहीं पाए। दावा किया कि चुनाव तक उनका गठबंधन खत्म हो जाएगा। इसके बाद भगत ने पूर्व पालिकाध्यक्ष हरीश पंत के निवास स्थान पर जाकर उनके भाई चंद्रशेखर पंत की पत्नी जया पंत को श्रद्धाजंलि दी। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। पत्रकार वार्ता के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदनलाल खुराना, मंडी समिति अध्यक्ष कमलेन्द्र सेमवाल, विजय प्रकाश यादव, किशन गोयल, अजयपाल यादव, मनमोहन सक्सेना, विवेक राय, पूरन भट्ट, महेन्द्र पाल, मुकेश कोली, शरीफ मलिक आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला हत्याकांड में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस
Next: दिवाली पर पटाखों ने वातावरण में जहर ही नहीं घोला, इस बार घायल होकर 241 पहुंचे अस्पताल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.