Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बैंक प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
  • हरिद्वार

बैंक प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 25/07/2022
rns featured image new

रुड़की।  क्षेत्र के एक किसान की भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के अधिकारियों के साथ मिलकर फर्जी तरीके से लोन लेने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बैंक के तत्कालीन प्रबंधक सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिड़कुल थाना क्षेत्र के सलेमपुर महदूद निवासी समय सिंह ने कोर्ट में वाद दायर कर बताया कि कलियर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पांडा गांव निवासी राजकुमार ने उसकी भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार किए। पंजाब नेशनल बैक ईमलीखेड़ा शाखा के तत्कालीन प्रबंधक और लोन अधिकारी के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उसकी भूमि को अपनी बताकर बैंक में बंधक पत्र देकर मोहम्मदपुर पांडा गांव में उसकी भूमि पर अलग-अलग समय में 2.28 लाख और फिर एक लाख का लोन ले लिया।
22 फरवरी 2022 को उसे इसकी जानकारी मिली। जानकारी होने पर वह ईमलीखेडा पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पहुंचा और बैंक अधिकारी से जानकारी की। बैंक अधिकारियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस से भी कई बार इसकी शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंड़ारी ने बताया कोर्ट के आदेश पर राजकुमार निवासी मोहम्मदपुर पांडा और पंजाब नेशनल बैंक की इमलीखेड़ा शाखा के तत्कालीन प्रबंधक और लोन अधिकारी के खिलाफ षड़यंत्र रचकर धोखाधड़ी करना और भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेलवे पुल पर सिर टकराने से कांवड़िये की मौत
Next: आपूर्ति निरीक्षक के कार्यालय पर ताला देख भड़के ग्रामीण

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.