Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बैंक 31 अगस्त तक करें लंबित प्रकरणों का निस्तारण
  • टिहरी

बैंक 31 अगस्त तक करें लंबित प्रकरणों का निस्तारण

RNS INDIA NEWS 13/08/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), जिला सलाकार समिति एवं जिला समीक्षा समिति टिहरी गढ़वाल की त्रैमासिक बैठक में डीएम नितिका खंडेलवाल ने सभी बैंकों को आगामी 31 अगस्त तक लंबित प्रकरणों को निस्तारित कर इसका अपडेट देने के कड़े निर्देश दिये। डीएम नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सभी बैंकों को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने को निर्देशित किया गया। डीएम ने सभी बैंकर्स को वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने, सभी बैंक शाखाओं को प्रत्येक माह में कम से कम एक वित्तीय साक्षरता कैम्प का आयोजन करने तथा लंबित प्रकरणों का समयान्तर्गत निवारण करने के निर्देश दिए। जबकि इस 31 अगस्त तक सभी बैंक में लंबित मामलों के निस्तारण के सख्त निर्देश दिये गये। इसके साथ ही डीएम ने प्राधिकरण से संबंधित प्रकरणों के लिए अलग से बैठक आयोजित करने को कहा। बैठक में बताया गया कि एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) ने वर्ष 2025-26 में 34 प्रशिक्षण कार्यक्रमों में 1000 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभी तक संस्थान ने कुल 3 प्रशिक्षण कार्यक्रमों में चंबा और जाखनीधार में आयोजन कर 76 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण दिया है। वर्ष 2025-26 में 79 प्रशिक्षणार्थियों ने स्वरोजगार प्रारम्भ किया है, जिसमें से 62 प्रशिक्षणार्थियों ने बैंक ऋण की सहायता से तथा 17 प्रशिक्षणार्थियों ने स्वयं के माध्यम से स्वरोजगार प्रारम्भ किया है। जिला सलाकार समिति एवं जिला समीक्षा समिति की बैठक में वार्षिक ऋण योजना वर्ष 2025-26 की प्रगति समीक्षा के दौरान बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए जारी किये गये नाबार्ड के पोटेंशियल लिंक्ड प्लान पर आधारित वार्षिक ऋण योजना के लिए कुल लक्ष्य 1131.57 करोड़ के सापेक्ष सभी बैंकों में 217.93 करोड की प्रगति हो पाई है। इस क्रम में बैंकों को अधिक से अधिक से लक्ष्यों की प्राप्ति करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बैठक में सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की गई। इस अवसर पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल, पीडी डीआरडीए पीएस चौहान, एलडीएम मनीष मिश्रा, प्रबन्धक नाबार्ड एएन शुक्ला आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला मुख्यालय गोपेश्वर में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
Next: टिहरी में 23 परिवार सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किए

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.