Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बंदूक से फायर कर रील बनाने वाला गिरफ्तार
  • हरिद्वार

बंदूक से फायर कर रील बनाने वाला गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/02/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  सिडकुल थाना पुलिस ने दो नाली बंदूक से फायर कर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंजीत सिंह पुत्र आलम सिंह निवासी टीरा टोंगिया सिडकुल के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, वीडियो वायरल होते ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई थी। गश्त के दौरान पतंजलि विवि से आगे जंगल क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा गया। गिरफ्तारी के समय भी वह दो नाली बंदूक लेकर घूम रहा था। उससे 12 बोर के तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, अवैध हथियार के साथ रील बनाना और सोशल मीडिया पर प्रदर्शन करना गंभीर अपराध है, ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होगी। सिडकुल में मोबाइल झपटमार पकड़ा हरिद्वार(आरएनएस)।  सिडकुल क्षेत्र में निजी कंपनी के पास कर्मचारियों से मोबाइल झपटकर फरार हुए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, सत्येंद्र पाल और विपिन शर्मा से एक स्कूटर सवार युवक मोबाइल छीनकर भागा था। सत्येंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने सिडकुल क्षेत्र से ही आरोपी को दबोचा। आरोपी की पहचान तुषार पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी बिजनौर के रूप में हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकार की योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाएं भाजपा पदाधिकारी: प्रेमचंद
Next: लंबे समय तक सहमति से बने संबंध को बलात्कार नहीं माना जा सकता: हाई कोर्ट

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मुखिया महंत और कार्यकारिणी को बताया अवैध, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

17 जुलाई की छात्रों की गूंज रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, हरिद्वार में हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.