Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बंधक बनाई गई 16 गायें कराई मुक्त, नवसृजित गौशाला में किया गया स्थानांतरित
  • अल्मोड़ा

बंधक बनाई गई 16 गायें कराई मुक्त, नवसृजित गौशाला में किया गया स्थानांतरित

RNS INDIA NEWS 27/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। बाड़ेछिना क्षेत्र के सुपई गांव स्थित चित्रेश्वर मंदिर के पास बंधक बनाई गई 16 गायों को प्रशासन ने मंगलवार को मुक्त कराया। प्रशासनिक टीम ने इन गायों को भैसवाड़ा फार्म स्थित नवसृजित गौशाला में सुरक्षित स्थानांतरित किया। इस दौरान ग्रामीणों का प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर विरोध और सहयोग दोनों देखने को मिला। मौके पर पहुंचे गौ सेवा न्यास के सचिव दयाकृष्ण कांडपाल ने गौवंश को बंधक बनाए जाने की निंदा की और ग्रामीणों से इन्हें छुड़ाने में सहयोग की अपील की। प्रशासनिक टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को शांतिपूर्वक संभाला और सभी गायों को सुरक्षित गौशाला तक पहुंचाया। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि भविष्य में गौवंश की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर, क्षेत्र में आवारा पशुओं द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने की बढ़ती घटनाओं से किसान और व्यापारी बेहद आक्रोशित हैं। इस मुद्दे को लेकर व्यापार संघ के अध्यक्ष शिवराज सिंह सुप्याल, क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरधर सिंह सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में किसानों की समस्याएं और गंभीर हो सकती हैं। इस पूरी घटना के बारे में प्रशासन को जानकारी देने वाले बाड़ेछीना के प्रमुख व्यापारी सुंदर सिंह गुसाईं ने बताया कि गांववाले आवारा गायों के कारण अपनी फसलें चौपट होने से परेशान थे। उन्होंने बताया कि फसलों की रक्षा के लिए ग्रामीणों ने गायों को अस्थायी रूप से एक बाड़े में बंद कर दिया था और पिछले कुछ दिनों से उन्हें चारा भी उपलब्ध करा रहे थे। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक इनकी देखभाल करना ग्रामीणों के लिए संभव नहीं था। यदि प्रशासन समय पर हस्तक्षेप नहीं करता, तो इन पशुओं की जान भी जा सकती थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक
Next: किन्नर समाज के लिए एसओपी जारी करे सरकार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.