Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बंद पड़े गोदाम पर छापेमारी कर 50 लाख की शराब पकड़ी
  • ऊधम सिंह नगर

बंद पड़े गोदाम पर छापेमारी कर 50 लाख की शराब पकड़ी

RNS INDIA NEWS 20/06/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। पांच साल से बंद पड़े एक गोदाम से शराब बेचने का धंधा चल रहा था। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) टीम की छापेमारी के बाद यह खुलासा हुआ। टीम ने मौके से 2500 पेटी शराब और बीयर बरामद की है, जिनकी कीमत 50 लाख रुपये बतायी जा रही है। छापेमारी के दौरान गोदाम में मौजूद कुछ युवक भाग निकले, टीम ने एक को दबोच लिया। शुरुआती जांच में बीयर की कई पेटियां एक्सपायर मिली हैं। जानकारी के अनुसार किच्छा रोड पर बगवाड़ा मंडी के पास राकेश जैन का गोदाम है। बताया जा रहा है कि इस गोदाम में वर्ष 2015-16 में मंडी निदेशालय और शराब कंपनी के अनुबंध के जरिये शराब का स्टॉक रखा गया था। एक साल बाद अनुबंध खत्म हो गया, इसके बाद से लेनदेन के विवाद के चलते गोदाम बंद था। बीते दिनों एसओजी को सूचना मिली कि इस गोदाम से चोरी-छिपे शराब बेचने का धंधा चलाया जा रहा है। इस पर एसओजी टीम ने यहां छापा मारा। बताया जा रहा है कि जब टीम मौके पर पहुंची तो गोदाम के दोनों दरवाजे बाहर से ताला लगाकर बंद किये गये थे। टीम छानबीन करने लगी तो भीतर से कुछ लोगों की आवाजें सुनायी दीं। इसी बीच गोदाम की टिनशेड की छत से एक युवक उतरता नजर आया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसी बीच अंदर बैठे कुछ अन्य युवक छत से कूदकर भाग निकले। टीम गोदाम के भीतर पहुंची तो वहां 2500 शराब व बीयर की पेटियां बरामद की गयीं। बताया जा रहा है कि बीयर की कई पेटियां एक्सपायर हो चुकी हैं। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पिछले पांच साल से गोदाम में चौकीदार के तौर पर काम कर रहा है। उसने शुरुआती पूछताछ में कबूला कि गोदाम से चोरी-छिपे शराब बेची जा रही थी। अधिकारियों के अनुसार पकड़ी गई अंग्रेजी शराब की कीमत तकरीबन 50 लाख रुपये है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनप्रतिनिधियों के नाम से अभद्र पोस्ट चस्पा किए
Next: बाढ़ के बाद त्रिवेणीघाट परिसर में मलबा भरा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.